विदेश

विद्रोहियों ने अंतिम संस्कार के दौरान मचाया कत्लेआम, कांगो में की 80 लोगों की हत्या

कांगो में एडीएफ विद्रोही अक्सर ही निर्दोष लोगों को निशाना बनाते रहते हैं। इन विद्रोहियों ने एक बार फिर ऐसा ही किया है और एक अंतिम संस्कार में शामिल लोगों को अपना शिकार बनाया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Sep 2025, 4:04 PM IST
ADF Rebels
ADF Rebels (Photo - Washington Post)

अफ्रीकी देशों में अपराध तेज़ी से बढ़ रहा है। इन देशों में न सिर्फ आतंकी संगठन, बल्कि विद्रोही संगठन भी दहशत फैलाते हैं। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (Democratic Republic Of Congo / DR Congo) में भी ऐसी ही स्थिति है। कांगो में आतंकी संगठन के साथ ही कई विद्रोही संगठन भी सक्रिय हैं। इनमें एडीएफ (ADF - Allied Democratic Forces) भी शामिल है, जो अक्सर ही देश में निर्दोष लोगों को निशाना बनाता है। हाल ही में ऐसा मामला फिर देखने को मिला है।

अंतिम संस्कार के दौरान मचाया कत्लेआम

जानकारी के अनुसार कांगो में एडीएफ के लड़ाकों ने नतोयो (Ntoyo) गांव में सोमवार को आधी रात के बाद और मंगलवार तड़के सुबह एक अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद लोगों को निशाना बनाया। एडीएफ लड़ाकों ने वहाँ पहुंचकर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। इससे चीखपुकार मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

80 लोगों की मौत

कांगो के नतोयो गांव में अंतिम संस्कार के दौरान एडीएफ के लड़ाकों के हमले में 80 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की।

अक्सर सामने आते हैं ऐसे मामले

एडीएफ विद्रोहियों के इस तरह से कांगो में कत्लेआम मचाने के मामले अक्सर ही देखने को मिलते हैं। साउथ किवु और नॉर्थ किवु में अक्सर ही एडीएफ के लड़ाके, निर्दोष लोगों की जान ले लेते हैं। इसके साथ ही आगजनी, लूटपाट और किडनैपिंग जैसे मामले भी देखने को मिलते हैं।

Updated on:
9 Sep 2025, 4:04 PM IST
Published on: