विदेश

कभी रूस का हिस्सा था अलास्का जहाँ होगी पुतिन-ट्रंप की मुलाकात, सिर्फ इतनी कीमत में अमेरिका ने खरीद लिया था

Putin-Trump Meeting: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच 15 अगस्त को अलास्का में मुलाकात होगी। लेकिन क्या आपको पता है कि अमेरिका का यह राज्य कभी रूस का हिस्सा था? आइए इस बारे में जानते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Aug 2025, 10:51 AM IST
Alaska
अलास्का (फोटो - वॉशिंगटन पोस्ट)

रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) और अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के बीच 15 अगस्त को मुलाकात होने वाली है। दोनों के बीच इस मुलाकात का इंतज़ार कई लोगों को है और दुनियाभर की नज़रें पुतिन और ट्रंप की मुलाकात पर रहेंगी। 6 साल बाद यह पहला मौका होगा जब दोनों के बीच मुलाकात होगी। इससे पहले 28 जून 2019 को जापान के ओसाका में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन के दौरान आखिरी बार दोनों की मुलाकात हुई थी। पुतिन और ट्रंप के बीच 15 अगस्त को अमेरिकी राज्य अलास्का (Alaska) में मुलाकात होगी। रूस की तरफ से इस मुलाकात का आयोजन यूएई में करने का सुझाव दिया गया था, लेकिन ट्रंप ने अलास्का को चुना और रूस ने भी इस पर सहमति जता दी।

कभी रूस का हिस्सा था अलास्का

बहुत से लोगों को यह बात नहीं पता होगी, लेकिन अलास्का कभी रूस का ही हिस्सा था। 1867 तक अलास्का, रूस का ही हिस्सा था। इसे 'रूसी अमेरिका' के नाम से भी जाना जाता था।

अमेरिका को कैसे मिला अलास्का?

मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि अगर अलास्का, रूस का हिस्सा था, तो अमेरिका को कैसे मिला? दरअसल रूस ने 1867 में अलास्का को रूस को बेच दिया था। रूस ने सिर्फ 7.2 मिलियन डॉलर्स में अलास्का को अमेरिका को बेच दिया था। इस सौदे को 'अलास्का खरीद' (Alaska Purchase) के नाम से जाना जाता है। 30 मार्च 1867 को इसके सौदे पर हस्ताक्षर हुए थे और 18 अक्टूबर 1867 को अलास्का आधिकारिक तौर पर अमेरिका को सौंप दिया गया था।

Updated on:
11 Aug 2025, 10:51 AM IST
Published on: