ISKP and Lashkar-e-Taiba Join: भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे विवाद के बीच पाकिस्तान का एक बड़ा षडयंत्र सामने आया है। इंटेलिजेंस एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि ISI ने इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस (ISKP) और लश्कर-ए-तैयबा के बीच जो गठबंधन कराया है, वो भारत के लिए सिरदर्द...
India Security Agencies: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह एक के बाद एक भारत विरोधी गतिविधि कर रहा है। हाल ही में भारत की इंटेलिजेंस एजेंसियों ने भारत को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
बताया जा रहा है कि हाल ही में पाकिस्तान ने इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस (ISKP) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) को साथ लाने में मदद की है। जब ISKP का गठन हुआ था, तो इसका मुख्य उद्देश्य अफगानिस्तान को नियंत्रित करना और फिर धीरे-धीरे भारत में घुसपैठ करना था।
सुरक्षा अधिकारी के अनुसार, दोनों संगठनों को साथ लाने के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का मकसद भारत में आतंकवाद का खेल खेलना हो सकता है। इनका मुख्य लक्ष्य जम्मू-कश्मीर हो सकता है। साथ ही सुरक्षा अधिकारी ने यह भी बताया कि ISKP संगठन बड़े पैमाने पर हमला करने की क्षमता रखता है।
मामला सामने आने पर एक इंटेलिजेंस ब्यूरो अधिकारी ने कहा कि ISKP के प्रभाव को भारत में फैलाने की योजना पहले से ही चल रही हैं। इसका मुख्य उद्देश्य जम्मू और कश्मीर को टारगेट करना है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह एक खतरनाक खेल है, जो पाकिस्तान खेल रहा है। इसका अंतिम लक्ष्य भारत में घुसपैठ करना है और दहशत फैलाना है।
अधिकारी ने ISKP की क्षमता पर भी बात की। उन्होंने कहा कि ISKP में बड़े पैमाने पर हमला करने की क्षमता है। इसका फायदा पाकिस्तान जरूर उठाएगा। सुरक्षा अधिकारी के अनुसार, पाकिस्तान की प्रारंभिक योजना लश्कर-ए-तैयबा और ISKP को TTP और BLA के खिलाफ लड़ने की है। हालांकि भारत के खिलाफ पाकिस्तान इन संगठनों का इस्तेमाल पाकिस्तान के डीप स्टेट (Deep State) के जरिए कर सकता है, क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की नजर पाकिस्तान पर है।
ISKP संगठन बलूचिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के साथ गठबंधन में है और इस समय यह संगठन 'डेथ स्क्वाड' (मौत का दस्ता) बना रहा है। जब दोनों संगठनों के नेता आपस में मिले थे, तो उन्होंने एक-दूसरे को पिस्तौल गिफ्ट करके अपने गठबंधन को औपचारिक रूप दिया था।
साथ ही उन्होंने पाकिस्तान का विरोध करने वाले सभी लोगों को खत्म करने की कसम भी खाई और इसमें भारत भी शामिल है। हालांकि भारतीय एजेंसियों की बलूचिस्तान में हो रहे घटनाक्रमों पर नजर है। साथ ही भारत ने इन संगठनों में हो रहे विस्तार पर भी नजर रखी हुई है।
पाकिस्तान पर TTP और BLA जैसे ग्रुप्स लगातार हमला कर रहे हैं और पाकिस्तान इनसे लड़ने में असमर्थ दिखाई दे रहा है। इसलिए पाकिस्तान ने ISKP और LeT जैसे संगठनों को साथ लाने की योजना बनाई है। इसका मकसद बलूच नागरिकों और उन ग्रुप्स को निशाना बनाना है जो पाकिस्तान का विरोध करते हैं।