विदेश

स्विट्जरलैंड में मिला 2,000 साल पुराना रोमन साम्राज्य का सैन्य खजाना, कैसे हुआ खुलासा?

स्विट्जरलैंड की नूशैटेल झील के तल में सदियों से दफन रोमन साम्राज्य का विशाल सैन्य खजाना मिला है। यह खोज ऑक्टोपस फाउंडेशन और स्थानीय पुरातत्व विभाग ने की है।

2 min read
Apr 19, 2026
Military Treasure Found in Switzerland
स्विट्जरलैंड में रोमन साम्राज्य के सैन्य अवशेष मिले (Image Source: divernet)

स्विट्जरलैंड की नूशैटेल झील (Neuchatel lake in Switzerland) के तल में सदियों से दफन रोमन साम्राज्य का विशाल 'व्यापारिक जत्था' सामने आया है। स्विट्जरलैंड में ऑक्टोपस फाउंडेशन और स्थानीय पुरातत्व विभाग ने एक रिसर्च में पानी के नीचे दफन रोमन साम्राज्य का 2,000 साल पुराना सैन्य खजाने की खोज की है।

पानी दफन राज से उठा पर्दा

स्विट्जरलैंड में ऑक्टोपस फाउंडेशन और स्थानीय पुरातत्व विभाग की खोज में रोमन साम्राज्य की कलाकृतियां और हथियार मिले हैं। यह खोज मार्च 2025 से शुरू हुई। इस रिसर्च में 1,200 से अधिक कलाकृतियां निकाली गई हैं। साल 2024 के अंत में हवाई और पानी के भीतर सर्वेक्षण के दौरान इस स्थल की पहचान हुई थी। इस प्रकार पानी में दफन राज से पर्दा उठ गया।

सोनार मैपिंग और ड्रोन तकनीक से झील के तल में असामान्य आकृतियां सामने आईं। यहां से मिट्टी के बर्तन, स्पेन के एम्फोरा, तलवारें, औजार और रथ के पहिए और अन्य हिस्से मिले हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह सामान पहली शताब्दी में विन्डोनिला स्थित रोमन सैन्य ठिकाने के लिए भेजा जा रहा था। तभी यह जहाज पानी में समा गया।

पानी की तलहटी में क्या मिला?

स्विट्जरलैंड की नूशैटेल झील के तल में हार्नेस और वैगनों के पुर्जे भी मिले हैं। जिनमें अच्छी तरह से संरक्षित पहिए भी शामिल हैं, जो स्विट्जरलैंड में अपनी तरह के एकमात्र रोमन नमूने हैं। पानी की तलहटी में मिले जहाज के मलबे से मिली तलवारों से यह संकेत मिलता है कि नागरिक व्यापारी पोत पर सैन्य सुरक्षा दल भी सवार थे। इन वस्तुओं में क्षेत्र में निर्मित सैकड़ों साबुत चीनी मिट्टी के बर्तन शामिल हैं। जिनमें थालियां, प्लेटें, कप और कटोरे शामिल हैं। इनमें स्पेन से आयातित जैतून के तेल के लिए एम्फोरा (मिट्टी के पात्र) और चालक दल द्वारा उपयोग किए जाने वाले बर्तन और औजार भी शामिल हैं।

रोमन काल में परिवहन का मुख्य केंद्र थी झीलें

स्विट्जरलैंड की नूशैटेल जैसी झीलें एक अंतर्देशीय परिवहन नेटवर्क का हिस्सा थीं। यह नदी मार्गों और स्थलीय व्यापार को जोड़ती थीं। इस प्रकार झीलें परिवहन प्रणाली में अहम भूमिका निभाती थीं। जानकारों का मानना है कि झील की तलहटी में जो जहाज मिला है, वह रोमन बस्तियों के बीच झील के पार परिवहन का साधन रहा होगा। यह पोत दुर्घटना के बाद झील में समा गया। संरक्षण और विशेषज्ञ अध्ययन के बाद इन कलाकृतियों को न्यूचैटेल के पुरातत्व पार्क और संग्रहालय, लैटेनियम में प्रदर्शित करने के लिए रखा जा सकता है।

Published on:
19 Apr 2026 03:30 am