विदेश

पाकिस्तान में श्रीलंकाई खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए सेना तैनात, धमाके के बाद उठाया कदम

इस्लामाबाद धमाके के बाद श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान छोड़कर वापस देश लौटने की इच्छा जताई है। हालांकि पाकिस्तान सरकार और क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंकाई टीम को सुरक्षा का आश्वासन दिया है।
less than 1 minute read
Nov 14, 2025
Pakistan deploys army for Sri Lankan players security
Pakistan deploys army for Sri Lankan players security (Photo - IANS)

पाकिस्तान (Pakistan) में बम धमाके और आतंकी हमले काफी सामान्य हैं। इस तरह के मामले अक्सर ही पाकिस्तान में सामने आते रहते हैं। 11 नवंबर को देश की राजधानी इस्लामाबाद (Islamabad) के हाईकोर्ट (High Court) के गेट नंबर 11 के पास एक एक कार में भीषण धमाका हुआ, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 27 घायल हो गए। इस धमाके के बाद पाकिस्तान में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। इस समय श्रीलंकाई क्रिकेट टीम भी पाकिस्तान दौरे पर है और धमाके के बाद श्रीलंकाई क्रिकेटरों ने वापस देश लौटने की इच्छा जताई है।

श्रीलंकाई क्रिकेटरों में डर का माहौल

इस्लामाबाद में बम धमाके के बाद श्रीलंकाई क्रिकेटरों में डर का माहौल है। जहाँ धमाका हुआ, वो जगह टीम के होटल से सिर्फ 10 किलोमीटर दूर है। इसी वजह से श्रीलंकाई क्रिकेटर वापस देश लौटना चाहते हैं, लेकिन श्रीलंका के क्रिकेट बोर्ड ने इसके लिए मना कर दिया है।

श्रीलंकाई खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए सेना तैनात

दरअसल श्रीलंका (Sri Lanka) रावलपिंडी, जो इस्लामाबाद के पास ही है, में पाकिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैच की सीरीज़ खेल रही है। उसके बाद श्रीलंका, पाकिस्तान और ज़िम्बाब्वे (Zimbabwe) के बीच त्रिकोणीय T20 सीरीज़ है। हालांकि श्रीलंकाई टीम में डर के माहौल की वजह से पाकिस्तानी सरकार और क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया है। श्रीलंकाई खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए सेना की अर्धसैनिक यूनिट को तैनात कर दिया गया है।

Published on:
14 Nov 2025 12:00 pm