विदेश

Italy Bus Crash: इटली के वेनिस में दर्दनाक सड़क हादसा, बस के पलटने से 21 लोगों की मौत

Italy Bus Crash: उत्तरी इटली में वेनिस में एक दर्दनाक हादसा हो गया। वेनिस के पास मीथेन गैस से चलने वाली एक बस पुल से गिर गई। पुल से नीचे गिरने के बाद बस में आग लग गई। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई।

2 min read
Italy Bus Crash

Italy Bus Crash: उत्तरी इटली में वेनिस में एक दर्दनाक हादसा हो गया। वेनिस के पास मीथेन गैस से चलने वाली एक बस पुल से गिर गई। पुल से नीचे गिरने के बाद बस में आग लग गई। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चे और विदेशी लोग भी शामिल है। वहीं इस हादसे में 18 लोग घायल भी गए है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इटली के अधिकारियों की मानें तो हादसे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि इस बस में बड़ी तादाद में पर्यटक मौजूद थे।


पुल से गिरते बस में लग गई आग

इस घटना के बारे में वेनिस के मेयर लुइगी ब्रुगनारो ने बताया कि मंगलवार शाम वेनिस के मेस्त्रे में एक बस पलटकर पुल से नीचे गिर गई। रेलवे ट्रैक के पास गिरी बस में तुरंत आग लग गई। हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई। पुलिस की मदद से बचाव दल ने मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें- Chandrayaan-3 का मिशन हुआ खत्म! गहरी नींद में सो गया प्रज्ञान-रोवर, लेकिन जिंदा है ISRO की ये उम्मीद

PM जियोर्जिया मेलोनी ने व्यक्त की संवेदना
वेनिस क्षेत्र के गवर्नर लुका ज़िया इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मरने वालों की संख्या 21 है। शवों की पहचान करने का प्रयास जारी है। पीड़ितों और घायलों में इटली के अलावा अन्य देशों के लोग भी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस गायत्री जोशी का कार एक्सीडेंट, कपल की मौत

बालीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'स्वदेश' से डेब्यू करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस गायत्री जोशी की कार इटली में हादसे का शिकार हो गई। एक्ट्रेस अपने पति विकास ओबेरॉय के साथ लेम्बोर्गिनी में सफर कर रही थी। गायत्री और विकास दोनों बाल-बाल बच गए। इस हादसे में फरारी कार में सवार एक स्विस दंपती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस और उनके पति लग्जरी गाड़ियों के साथ रेस कर रहे थे। इस हादस को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायलर हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Gold-Silver New rates: सोना-चांदी खरीदने का है सुनहरा मौका, 7 महीने में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज

Published on:
04 Oct 2023 07:41 am
Also Read
View All