
Gold Silver Price Today :
Gold-Silver New rates: फेस्टिव सीजन शुरू होने वाला है। इस दौरान लोग जमकर शॉपिंग करते है। कुछ लोग सोना और चांदी खरीदना पसंद करते है। अगर आप सोना और चांदी खरीदने का मन बना रहे है तो आपके लिए यह शानदार मौका है। अमरीकी शटडाउन टल जाने के बाद डॉलर ने रफ्तार पकड़ी है। डॉलर के चढ़ने के कारण गोल्ड और सिल्वर दोनों ही क्रैश हो गए हैं। मंगलवार को सोना और चांदी की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई है। न्यूयॉर्क से नई दिल्ली तक गोल्ड की कीमतें 7 महीने के लोअर लेवल पर आ गई हैं। आज भारत के वायदा बाजार में सोने के दाम मात्र 25 मिनट में 1000 रुपए तक गिरावट आई है। वहीं, चांदी की बात करे तो इसमें भी कुछ ही मिनटों में 4,200 रुपए सस्ती हुई है।
सोना 7 महीने के निचले स्तर पर
डॉलर की तेजी में सोने-चांदी के भाव धड़ाम से गिर गए। इनके भाव 7 महीने के निचले स्तर तक चले गए हैं। सोने की वायदा कीमतों में भी भारी गिरावट आई है। बाजार खुलने के मात्र 25 मिनट में सोने के दाम 1000 से ज्यादा टूट गए। गोल्ड लोअर लेवल 56,565 रुपए पर आ गया है। वैसे आज सोना 57,426 रुपए प्रति दस ग्राम पर ओपन हुआ था।
चांदी में 4200 रुपए की गिरावट
दूसरी कीमती धातु चांदी में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों में चांदी के दाम 4200 रुपए तक गिर गई। आंकड़ों के अनुसार आज सुबह चांदी 69,255 रुपए पर ओपन हुई थी और 65,666 रुपए के साथ 7 महीने के लोअर लेवल पर पहुंच गई।
यह भी पढ़ें- Chandrayaan-3 का मिशन हुआ खत्म! गहरी नींद में सो गया प्रज्ञान-रोवर, लेकिन जिंदा है ISRO की ये उम्मीद
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी फिसला सोने-चांदी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर में तेजी आने के बाद सोने-चांदी के वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। Comex पर सोना 1844.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। इससे पहले यह 1947.20 डॉलर पर बंद हुआ था। अभी तक यह 10.70 डॉलर की गिरावट के साथ 1836.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। वहीं, Comex पर चांदी के वायदा भाव 21.31 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 21.42 डॉलर था।
यह भी पढ़ें- पंजाब में दिल दहला देने वाली घटना, जालंधर में संदूक में मिले तीन बेटियों के शव
Published on:
03 Oct 2023 12:15 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
