
बाबा वेंगा (Baba Vanga) को उनकी डरावनी भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। डरावनी भविष्यवाणियाँ, बाबा वेंगा की पहचान बन चुकी है और लोग उनकी भविष्यवाणियों से डरते भी हैं। दरअसल अब तक बाबा वेंगा की कुछ भविष्यवाणियाँ सच साबित हो चुकी हैं और इसी वजह से जब भी उनकी कोई भविष्यवाणी सामने आती है, लोगों में डर का माहौल पैदा हो जाता है। अब बाबा वेंगा की इस साल के लिए एक और डरावनी भविष्यवाणी सामने आई है।
बाबा वेंगा की एक और डरावनी भविष्यवाणी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इस साल के लिए बाबा वेंगा ने एक खतरनाक भविष्यवाणी की है। इस भविष्यवाणी के अनुसार 2025 में यूरोप में एक भीषण युद्ध होने की संभावना है, जिससे काफी तबाही मच सकती है और जान-माल का नुकसान हो सकता है। इस युद्ध से राजनीतिक टेंशन भी बढ़ सकती है।
अब तक बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियाँ सच हो चुकी हैं। अमेरिका में हुए 9/11 आतंकी हमले, चीन के विकास, 2025 में म्यांमार में आए भूकंप जैसी घटनाओं के बारे में बाबा वेंगा ने पहले से ही भविष्यवाणी कर दी थीं, जो सच भी साबित हुई हैं।
बाबा वेंगा एक महिला थी। बहुत से लोगों को यह नहीं पता और जब उन्हें इस बारे में पता चलता है तो काफी हैरानी होती है। बाबा वेंगा का असली नाम वेंजेलिया पांडेवा गुश्टेरोवा (Vangeliya Pandeva Gushterova) था और उनका जन्म 3 अक्टूबर, 1911 को उस्मानी साम्राज्य (Ottoman Empire) में हुआ था। 12 साल की उम्र में ही बाबा वेंगा की आँखों की रोशनी चली गई थी। 11 अगस्त, 1996 को 84 साल की उम्र में बुल्गारिया (Bulgaria) में उनकी मौत हो गई थी।