विदेश

बाबा वेंगा की एक और डरावनी भविष्यवाणी हुई सच, भीषण युद्ध से मची तबाही

Baba Vanga Prediction: बाबा वेंगा की एक और डरावनी भविष्यवाणी सच हो गई है। इस भविष्यवाणी के सच होने से तबाही मच गई है और अभी यह तबाही और बढ़ने वाली है।

2 min read
Mar 05, 2026
Baba Vanga

बाबा वेंगा (Baba Vanga) को उनकी डरावनी भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। अब तक बाबा वेंगा की कई डरावनी भविष्यवाणियाँ सच साबित हो चुकी हैं और इसी वजह से जब भी उनकी कोई भविष्यवाणी सामने आती है, तब लोगों के मन में डर बैठ जाता है और उनकी चिंता काफी बढ़ जाती है। हर साल के लिए बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियाँ सामने आती हैं। 2026 के लिए भी बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियाँ सामने आ चुकी हैं जिनमें से कुछ भविष्यवाणियाँ सच भी हो चुकी हैं। अब बाबा वेंगा की एक और भविष्यवाणी सच साबित हो गई है।

ये भी पढ़ें

खदान ढहने से मचा कोहराम, कांगो में 200 से ज़्यादा लोगों की मौत

भीषण युद्ध से मची तबाही

2026 के लिए बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियाँ सामने आई थीं, जिनमें युद्ध की भविष्यवाणियाँ भी शामिल हैं। युद्ध से जुड़ी बाबा वेंगा की 3 भविष्यवाणियाँ सच हो चुकी हैं। जनवरी में अमेरिका (United States Of America) ने वेनेज़ुएला (Venezuela) में हवाई हमले किए थे और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो (Nicolás Maduro) और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस (Cilia Flores) को अगवा कर लिया। उसके बाद अफगानिस्तान (Afghanistan) और पाकिस्तान (Pakistan) में युद्ध की शुरुआत होने से बाबा वेंगा की एक और भविष्यवाणी सच हो गई थी। हालांकि बाबा वेंगा की युद्ध से जुड़ी सबसे बड़ी और चिंताजनक भविष्यवाणी मिडिल ईस्ट (Middle East) के लिए थी और अब वो भी सच हो गई है।

अमेरिका (United States Of America) और इज़रायल (Israel) ने ईरान (Iran) के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है जिससे तबाही मच गई है। युद्ध का छठा दिन शुरू हो गया है और यह लंबा चल सकता है। इस युद्ध की वजह से ईरान में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है और साथ ही इज़रायल और कुछ मिडिल ईस्ट देशों में भी कई लोग हताहत हुए हैं।

महिला थीं बाबा वेंगा

बाबा वेंगा का नाम सुनकर लगता है कि वह एक पुरुष थे, लेकिन ऐसा नहीं है। बाबा वेंगा एक एक महिला थीं। उनका असली नाम वेंजेलिया पांडेवा गुश्टेरोवा (Vangeliya Pandeva Gushterova) था और उनका जन्म 3 अक्टूबर, 1911 को उस्मानी साम्राज्य (Ottoman Empire) में हुआ था। 12 साल की उम्र में ही उन्होंने अपनी आँखों की रोशनी गंवा दी थी। 11 अगस्त, 1996 को 84 साल की उम्र में बुल्गारिया (Bulgaria) में उनका निधन हो गया था।

ये भी पढ़ें

ट्रंप की धमकी का नहीं हुआ असर, ईरान के खिलाफ अमेरिका-इज़रायल का साथ नहीं देगा यह देश

Also Read
View All

अगली खबर