विदेश

दिग्गज पत्रकार मार्क टुली का 90 साल की उम्र में निधन, लंबे समय तक BBC से रहे जुड़े

बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टुली का 90 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया। उन्होंने 30 साल तक BBC में काम किया था...
less than 1 minute read
Jan 25, 2026
Mark Tully Death, Mark Tully dies at age 90, Mark Tully death age 90, Sir Mark Tully obituary age 90, Mark Tully passes away, British journalist Mark Tully, mark tully bbc journalist,
मार्क टुली का 90 साल की उम्र में हुआ निधन

बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टुली का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने 90  साल की उम्र में नई दिल्ली में आखिरी सांस ली। BBC में उनके पूर्व सहयोगी सतीश जैकब ने निधन की पुष्टि की है। उन्होंने 30 साल तक BBC में काम किया था और करीब 20 साल दिल्ली ब्यूरो का नेतृत्व किया।

मार्क टली का जन्म 1935 में कोलकाता में हुआ था। उन्होंने जुलाई 1994 में बीबीसी से इस्तीफा दिया था। इसके बाद वे नई दिल्ली से एक स्वतंत्र पत्रकार के रूप में कार्य करने लगे।

कौन-कौन से मिले पुरस्कार

बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टुली को अपने जीवन में कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उन्हें 1985 में 'ऑफिसर ऑफ दी ऑर्डर ऑफ दी ब्रिटिश एम्पायर' बनाया गया। इसके अलावा उन्हें 1992 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया और 2005 में पद्म भूषण सम्मान भी दिया गया। 

मार्क टुली ने लिखी ये किताबें

मार्क टुली ने भारत पर कई महत्वपूर्ण पुस्तकें लिखी हैं। उनकी प्रमुख कृतियों में “द हार्ट ऑफ इंडिया” शामिल है, जिसमें भारतीय समाज और राजनीति की जमीनी हकीकत दिखाई गई है। इसके अलावा “नो फुल स्टॉप्स इन इंडिया” भारत की जटिलताओं को समझने की कोशिश करती है। “इंडिया इन स्लो मोशन” में उन्होंने सामाजिक-आर्थिक असमानताओं का विश्लेषण किया है। “नॉन-स्टॉप इंडिया” (शेखर गुप्ता के साथ), “द सिक्स्थ एस्टेट” और “अमृतसर: मिसेज गांधीज लास्ट बैटल” भी उनकी चर्चित पुस्तकें हैं।

पत्रकारिता में बनाई खास पहचान

मार्क टुली ने भारतीय पत्रकारिता में खास पहचान बनाई। उन्होंने बीबीसी के साथ लगभग तीन दशकों तक काम किया और लंबे समय तक इसके नई दिल्ली ब्यूरो प्रमुख रहे। आपातकाल, इंदिरा गांधी का दौर, सिख विरोधी दंगे और अयोध्या आंदोलन जैसी ऐतिहासिक घटनाओं की उनकी रिपोर्टिंग बेहद संतुलित और गहन मानी जाती है।

Updated on:
25 Jan 2026 04:26 pm
Published on:
25 Jan 2026 03:59 pm
Also Read
View All
बिल गेट्स ने कबूले 3 अफेयर, कहा- ‘एपस्टीन ने इन्हें दबाव बनाने के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश की’

यूरोप में रिकॉर्डतोड़ गर्मी: फ्रांस में में टूटे रिकॉर्ड, ब्रिटेन में बकिंघम पैलेस का गार्ड समारोह रुका, हीटवेव ने बिगाड़ी जनजीवन की रफ्तार

परमाणु हथियार को लेकर ईरान का दो टूक, कहा- अमेरिकी डील से पहले न्यूक्लियर ठिकानों की जांच की अनुमति नहीं देंगे

रूस में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत, जिस तेल रिफाइनरी को यूक्रेन ने किया तबाह, उससे क्या-क्या हुआ असर?

इजरायल ने फिर किया लेबनान का बड़ा हमला: हवाई अटैक में एसयूवी के उड़े परखच्चे, दो लोगों की दर्दनाक मौत