विदेश

कैमरून में आतंकी हमला, 6 लोगों की मौत

Terrorist Attack In Cameroon: कैमरून में आतंकी संगठन बोको हराम ने एक बार फिर दहशत फैलाते हुए 6 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Sep 2025, 11:01 AM IST
Terrorists
Terrorists (Representational Photo)

आतंकवाद (Terrorism) एक ऐसी समस्या है जो दुनियाभर में फ़ैल चुका है। अक्सर ही दुनिया के अलग-अलग देशों में आतंकी हमलों की घटनाएं देखने को मिलती हैं। अफ्रीकी देशों में भी पिछले एक दशक में आतंकवाद तेज़ी से फैला है। इन देशों में कैमरून (Cameroon) भी शामिल है। कैमरून समेत अन्य कई अफ्रीकी देशों में बोको हराम (Boko Haram) नाम का आतंकी संगठन सक्रिय है। एक बार फिर बोको हराम ने कैमरून में दहशत फैलाते हुए कत्लेआम मचाया है।

बोको हराम ने तीन इलाकों पर किया हमला

कैमरून के सुरक्षा सूत्रों और स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार को देश के सुदूर उत्तरी क्षेत्र में तीन समुदायों पर बोको हराम के आतंकियों ने हमला कर दिया। आतंकियों ने क्षेत्र के ओन्ज़ाल, मंडूसा और मोडोको इलाकों पर तीन घंटे से ज़्यादा समय तक एक साथ हमला किया, जिससे हाहाकार मच गया।

6 लोगों की मौत

ओन्ज़ाल, मंडूसा और मोडोको इलाकों पर बोको हराम के हमले में 6 लोगों की मौत हो गई। आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की, जिससे लोगों में चीखपुकार मच गई। कई लोग अपनी जान बचाने के लिए झाडियों में या अन्य सुरक्षित स्थानों पर छिप गए और जो ऐसा नहीं कर पाए, वो आतंकियों का शिकार बन गए। कई लोग इस आतंकी हमले में घायल भी हो गए। घायलों को इलाज के लिए नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

कई लोगों का किया अपहरण

बोको हराम के हमले से जो लोग बचकर भाग नहीं पाए, उनमें से कई लोगों का आतंकियों ने अपहरण कर लिया। कैमरून में अक्सर ही इस तरह के मामले देखने को मिलते हैं।

कई इमारतों और सार्वजनिक संपत्तियों को लगाई आग

स्थानीय लोगों के अनुसार आतंकियों ने सिर्फ कत्लेआम और अपहरण को ही अंजाम नहीं दिया, बल्कि अस्पताल, इमारतों और कई सार्वजनिक संपत्तियों को आग भी लगा दी। इससे काफी नुकसान हुआ।

Updated on:
8 Sep 2025, 11:01 AM IST
Published on: