
Bolivia economy halt: बोलीविया में शनिवार को संकट तब और गहरा गया, जब राष्ट्रपति रोड्रिगो पाज़ ने आपातकाल की घोषणा की। इससे सेना को बड़े पैमाने पर तैनात करने और व्यवस्था बहाल करने की इजाजत मिल गई, क्योंकि पिछले 50 दिनों से चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के कारण अर्थव्यवस्था ठप हो गई थी।
आपातकाल की घोषणा के साथ ही बोलीविया के राष्ट्रपति को संवैधानिक अधिकार मिल गए हैं। यह आदेश तुरंत लागू हो जाता है। हालांकि राष्ट्रपति के आदेश के 24 घंटे के भीतर द्विसदनीय विधायिका कांग्रेस को आपातकाल के बारे में बताना होता है। कांग्रेस के पास विधायिका को स्वीकार करने या अस्वीकार करने के लिए 72 घंटे का समय होता है।
पूर्व वामपंथी राष्ट्रपति इवो मोरालेस समर्थक कई प्रदर्शनकारी समूहों ने प्रमुख राजमार्गों को बंद कर दिया है। इसके चलते ट्रक फंस गए हैं। इस वजह से खाद्य पदार्थों, ईंधन और दवाइयों की आपूर्ति बाधित हो गई है। इसका असर राजधानी ला पाज सहित कई क्षेत्रों पर पड़ा है।
राष्ट्रपति रोड्रिगो पाज़ ने डॉलर की कमी और इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के साथ बातचीत के बीच घाटे को कम करने के लिए लंबे समय से चली आ रही ईंधन सब्सिडी में अचानक कटौती कर दी। इसके बाद ईंधन की कीमतों को स्थिर करने और अलोकप्रिय भूमि सुधारों को वापस लेने के बावजूद विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए। श्रमिक संगठनों ने वेतन में बढ़ोतरी, ईंधन और डॉलर की कमी को समाप्त करने और पाज़ के इस्तीफे की मांग शुरू कर दी।
खबर अपडेट हो रही है..