
दुनियाभर में ही निर्माणाधीन पुलों के ध्वस्त होने के मामले अक्सर ही सामने आते हैं। कहीं न कहीं, इस तरह की घटनाएं घटित होती रहती हैं। ऐसा ही एक मामला आज साउथ कोरिया (South Korea) में सामने आया है। साउथ कोरिया के साउथ चुंगचेओंग (South Chungcheong) प्रांत में चेओनान (Cheonan) शहर में आज, मंगलवार, 25 फरवरी को सुबह लोकल समयानुसार 9 बजकर 49 मिनट पर एक हाईवे पर बना निर्माणाधीन पुल ध्वस्त हो गया। पुल के ऊपर बने एक ढांचे के गिरने से यह पुल ध्वस्त हुआ, जिससे हड़कंप मच गया।
साउथ कोरिया के साउथ चुंगचेओंग प्रांत में चेओनान शहर में हाईवे पर बने इस पुल के ध्वस्त होने की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई। चारों उस कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले मज़जूर थे, जिनकी मौत पुल के ध्वस्त होने से उसके मलबे के नीचे दबने की वजह से हुई। पहले इस हादसे में 3 मजदूरों के मरने की ही जानकारी सामने आई थी, लेकिन अब यह आंकड़ा बढ़कर 4 हो गया है।
इस हादसे में 6 मजदूर घायल हो गए। ये भी पुल के ध्वस्त होने से उसके मलबे के नीचे दब गए, जिन्हें बाद में निकाला गया और तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। पहले 7 मजदूर इस हादसे में घायल हुए थे, जिनमें से एक की अब मौत हो गई है। इनमें से 5 मजदूरों के गंभीर रूप से घायल होने की बात सामने आई है और 1 की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप ने लगाए ईरान से जुड़ी 16 कंपनियों पर प्रतिबंध, भारत की 4 कंपनियों को भी लगा झटका
संबंधित अधिकारियों ने जानकारी दी कि कंट्रक्शन साइट पर क्रेन का इस्तेमाल करते समय और पुल खंभों के बीच शीर्ष प्लेटों को जोड़ने के दौरान पुल के ऊपर 4-5 प्लेटों से बना ढांचा अचानक से ही गिर गया और पुल ध्वस्त हो गया। लोकल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- मस्क के ईमेल पर ट्रंप प्रशासन का यू-टर्न, जवाब न देने पर नहीं जाएगी नौकरी