ब्रिटेन के राजनयिक यानी ब्रिटिश काउंसिल जनरल ने इस्लाम कबूल करने के बाद सोशल मीडिया पर इसका खुलासा किया। उन्होंने मदीना से अपनी तस्वीर भी शेयर की है। वह जेद्दाह में पोस्टेड थे। उन्होंने अपना नाम बदलकर अब सैफ-अशर कर लिया है। अशर ऐसे दूसरे ब्रितानी राजनयिक हैं, जिन्होंने इस्लाम कबूला है
नई दिल्ली।
ब्रिटेन के एक और राजनयिक ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी और अपना नया नाम बताया। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर मदीना से अपनी तस्वीर भी शेयर की।
जेद्दाह में नियुक्त ब्रिटेन के राजनयिक ने इस्लाम कबूल करने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी और मदीना से अपनी तस्वीर भी शेयर की है। उन्होंने अपना नया नाम अब सैफ-अशर रखा है। अशर ऐसे दूसरे ब्रितानी राजनयिक हैं, जिन्होंने इस्लाम कबूला है।
बता दें कि सोशल मीडिया पर अशर की तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें वह मदीना की अल नवाबी मस्जिद में खड़े दिख रहे हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा, अपने पसंदीदा शहर मदीना लौटकर और पैगंबर की मस्जिद में फज्र की नमाज पढ़कर मैं बहुत खुश हूं।
अशर ने यह भी लिखा कि उन्हें उम्मीद है कि ब्रिटिश मुस्लिम मदीना लौटेंगे। उन्होंने लिखा, कोरोना संकट से पहले हर साल एक लाख से ज्यादा यात्री यहां आते थे। सऊदी में जारी शानदार विकास और सुविधाओं को देखते हुए मुझे यकीन है कि यह संख्या और बढ़ेगी।
अशर पहले ब्रिटिश राजनयिक नहीं हैं, जिन्होंने इस्लाम अपनाया हो। इससे पहले, सऊदी अरब में ब्रितानी राजनयिक कॉलिस ने भी इस्लाम अपनाकर साल 2016 में हज यात्रा की थी। कॉलिस ने कहा था, 30 सालों तक मुस्लिम समुदायों के बीच रहने के बाद और हुदा से शादी से ठीक पहले मैंने इस्लाम कबूल लिया।