विदेश

बस और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, ज़िम्बाब्वे में 24 लोगों की मौत और 30 घायल

Zimbabwe Road Accident: ज़िम्बाब्वे में गुरुवार को एक भीषण रोड एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में 24 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
less than 1 minute read
Feb 14, 2025
Bus-Truck collision in Zimbabwe
Bus-Truck collision in Zimbabwe

रोड एक्सीडेंट्स (Road Accidents) के मामले दुनियाभर में ही एक बड़ी समस्या है। आए दिन ही दुनिया में कहीं न कहीं, रोड एक्सीडेंट्स की घटनाएं घटित होती रहती हैं। ऐसा ही एक मामला अब ज़िम्बाब्वे (Zimbabwe) में सामने आया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह बीटब्रिज शहर के पास 65 यात्रियों को ले जा रही अर्बन कनेक्ट बस और 4 लोगों को ले जा रहे ऑरो ट्रांसपोर्ट हॉलेज ट्रक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। यह हादसा लुटुम्बा टोल गेट के पास मासविंगो-बीटब्रिज रोड पर हुआ। जानकारी के अनुसार बस, ज़िम्बाब्वे की राजधानी हरारे से बीटब्रिज जा रही थी।

24 लोगों की हुई मौत

ज़िम्बाब्वे में बस और ट्रक के बीच हुई इस भीषण टक्कर की वजह से 24 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 17 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और 7 लोगों ने अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली।

30 लोग घायल

इस हादसे में 30 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार इनमें से 12 लोगों की स्थिति गंभीर है।

सरकार उठाएगी अंतिम संस्कार का खर्च

इस भीषण हादसे के बाद जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति एमर्सन मनांगाग्वा (Emmerson Mnangagwa) ने पीड़ितों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय आपदा की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया कि सरकार ही पीड़ितों के सहायता से अंतिम संस्कार का खर्च उठाएगी।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में भीषण बम धमाका, 10 लोगों की मौत और 6 घायल

Updated on:
14 Feb 2025 04:31 pm
Published on:
14 Feb 2025 04:31 pm