F-35 सबसे एडवांस्ड फाइटर जेट्स में से एक है। यह अमेरिका निर्मित फिफ्थ जनरेशन फाइटर जेट है, जो लॉकहीड मार्टिन (Lockheed Martin) कंपनी द्वारा बनाया जाता है। इसके तीन वैरिएंट्स F-35A, F-35B और F-35C हैं। इस फाइटर जेट में स्टील्थ टेक्नोलॉजी पाई जाती है, जो इसको और भी खतरनाक बनाती है। इसमें एयर-टू-एयर मिसाइल, एयर-टू-सरफेस मिसाइल, एंटी-शिप मिसाइल, बम लोड किए जा सकते हैं, जिससे हवा, धरती और पानी में भी दुश्मन पर हमला किया जा सकता है और वो भी सटीक। इस फाइटर जेट से न सिर्फ शार्ट रेंज हमले किए जा सकते हैं, बल्कि लॉन्ग रेंज हमले भी बेहद ही आसानी से किए जा सकते हैं। इस सुपरसॉनिक फाइटर जेट की स्पीड बहुत तेज़ है, जिससे दुश्मन की पकड़ में आने और उसके हमलों से आसानी से बचा जा सकता है।