विदेश

गड्ढे में गिरी बस, बोलीविया में 8 लोगों की मौत और 6 घायल

Bolivia Bus Accident: बोलीविया में सोमवार को एक बस एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। इस एक्सीडेंट में 8 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
less than 1 minute read
Dec 09, 2025
Road accident
पत्रिका फाइल फोटो

रोड एक्सीडेंट्स (Road Accidents) की समस्या दुनियाभर में ही बढ़ती जा रही है। आए दिन ही कहीं न कहीं रोड एक्सीडेंट्स घटित होते रहते हैं। इन रोड एक्सीडेंट्स के चलते हर साल कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है और न ही रोड एक्सीडेंट्स के मामलों में कमी देखने को मिल रही है। बोलीविया (Bolivia) ऐसे देशों में से एक है जहाँ रोड एक्सीडेंट्स के कई मामले देखने को मिलते हैं। सोमवार को बोलीविया में रोड एक्सीडेंट का एक और मामला सामने आया जब एक बस हादसे का शिकार हो गई।

गड्ढे में गिरी बस

बोलीविया के ला पाज़ (La Paz) में युंगास रोड के किनारे सोमवार को एक बस अचानक सड़क से पलट गई और एक गड्ढे में गिर गई। इस बस एक्सीडेंट के बाद हाहाकार मच गया। देश के नेशनल फायर डिपार्टमेंट ने इस बारे में जानकारी दी।

8 लोगों की मौत

बोलीविया के ला पाज़ में युंगास रोड के किनारे हुए इस बस एक्सीडेंट में 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक 3 साल की बच्ची भी शामिल है।

6 लोग घायल

इस बस एक्सीडेंट में 6 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

किस वजह से हुआ हादसा?

इस बस एक्सीडेंट के बाद मामले की जांच शुरू हो गई। नेशनल फायर डिपार्टमेंट की तरफ से जानकारी दी गई कि हाल ही में हुई बारिश के कारण देश में कई जगह सड़कें फिसलन भरी हो गईं और जिस जगह से बस जा रही थी वहाँ घना कोहरा भी छाया हुआ था। ऐसे में सड़क की खराब स्थिति और घने कोहरे की वजह से बस ड्राइवर का कंट्रोल छूट गया और बस गड्ढे में जा गिरी।

Updated on:
09 Dec 2025 11:38 am
Published on:
09 Dec 2025 11:38 am