विदेश

यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को चीन दे रहा है खतरनाक हथियार, यूके का दावा

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध अभी भी जारी है। इसी बीच यूके की तरफ से एक बड़ा दावा किया गया है। क्या है यूके का दावा? आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
Vladimir Putin meets Xi Jinping
Vladimir Putin with Xi Jinping

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी 2022 को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर शरू हुए युद्ध को 2 साल से भी ज़्यादा समय बीत चुका है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में भारी तबाही मच चुकी है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और उससे भी ज़्यादा लोग घायल हो चुके हैं। पर लगातार मिल रही इंटरनेशनल हेल्प की बदौलत यूक्रेनी सेना अभी भी डटकर रूस की सेना का सामना कर रही है। यूक्रेनी सेना कई इलाकों से रूस की सेना को खदेड़ चुकी है। साथ ही समय-समय पर रूस पर हमले भी कर रही है। इतना ही नहीं, रूस की सेना के कई सैनिक भी मारे जा चुके हैं और उनके हथियार भी कम हो रहे हैं। ऐसे में रूस का दोस्त उसे हथियार दे रहा है।

चीन ने शुरू की रूस को हथियारों की सप्लाई

हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार चीन ने अपने दोस्त रूस को हथियारों की सप्लाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ये हथियार काफी खतरनाक होंगे और इनका इस्तेमाल यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में होगा।

ब्रिटिश रक्षा मंत्री का दावा

ब्रिटिश रक्षा मंत्री ग्रांट शाप्स (Grant Shapps) ने दावा किया है कि चीन ने रूस को खतरनाक हथियारों की सप्लाई शुरू कर दी है। अभी कुछ दिन पहले ही पुतिन चीन गए थे और वहाँ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई और मंत्रियों और अधिकारियों से भी मिले थे। ऐसे में संभव है कि पुतिन के चीन दौरे के दौरान ही हथियारों की सप्लाई पर चर्चा हुई होगी।