
Comet: इन दिनों खगोलीय दुनिया के लिए बेहद खास घटना घटित हो रही है। क्योंकि आसमान में वो दिखाई दे रहा है जो 80 हजार सालों तक नहीं दिखाई दिया। इस घटना का टाइम नोट कर लीजिए और आसमान में आंखें गड़ाकर बैठ जाइये, क्योंकि फिर ये अवसर कब मिलेगा खुद वैज्ञानिक भी इसके लिए सुनिश्चित नहीं है।
दरअसल धरती (Earth) के पास 80 हजार साल बाद एक धूमकेतु आया है। इस धूमकेतु का नाम c/2023 a3 है। ये धूमकेतु धरती के काफी करीब से गुजर रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये धूमकेतु इस वक्त धरती के सबसे करीब है। 80 हजार साल में एक बार दिखने वाली इस अद्भुत खगोलीय घटना को सीधे आंखों से अभी भी भारत के कई हिस्सों में देखी जा रही है। ज्यादा करीब और साफ तरीके से देखने के लिए दूरबीन का उपयोग किया जा सकता है।
C/2023 A3 धूमकेतु ऊर्ट बादल का एक धूमकेतु है जिसे 9 जनवरी 2023 को चीन में पर्पल माउंटेन ऑब्ज़र्वेटरी ने खोजा था। चीन ने इसका नाम त्सुचिंशान-ATLAS नाम रखा है। इस धूमकेतु को स्वतंत्र रूप से 22 फरवरी 2023 को ATLAS दक्षिण अफ्रीका ने खोजा था। ये धूमकेतु 0.39 AU की दूरी पर पेरीहेलियन से गुजरा। इसके बाद 27 सितंबर 2024 को ये नग्न आंखों से भी दिखाई देने लग गया।
भारत में ये धूमकेतु 14 अक्टूबर से भारत में दिखाई दे रहा है और अभी भी ये भारत के कई हिस्सों में दिख रहा है, कई लोगों ने इसकी फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर अपलोड भी की थी। जो जबरदस्त वायरल हुईं थी। वैज्ञानिकों के मुताबिक इस हफ्ते के आखिर तक या फिर अक्टूबर के आखिर तक इसे पश्चिम दिशा में सूर्यास्त के बाद भी सीधे आंखों से देखा जा सकता है। उसके बाद नवंबर की शुरुआत में इसे सिर्फ दूरबीन के जरिए ही देख सकते हैं। इसके 30 अक्टूबर को सऊदी अरब में दिखाई देने की बात कही गई है। वहां इसे सीधे आंखों से देखा जा सकता है।