Mars: धरती से 140 मिलियन मील दूर मंगल ग्रह जिसे लाल ग्रह भी कहते हैं, हमारे सौरमंडल का सबसे रहस्यमयी और विचित्र ग्रह है। वैज्ञानिकों का दावा है कि इस ग्रह पर कभी धरती की तरह जीवन हुआ करता था जो अब उजाड़ हो चुका है। जीवन खत्म होने का कारण परमाणु विस्फोट (Nuclear Explosion) भी बताया जाता है, हालांकि इस दावे की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं अब अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) ने इस लाल ग्रह पर अजीब-अजीब चीजें खोज निकाली हैं, जिसने वैज्ञानिकों के होश उड़ा दिए हैं। दरअसल नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने कई ऐसी तस्वीरें खींच कर धरती पर भेजी है, जिसने एक नई रिसर्च को जन्म दे दिया है।