विदेश

पाकिस्तान में मानसून ने बरपाया कहर, अब तक 788 लोगों की मौत

Deadly Monsoon In Pakistan: पाकिस्तान में मानसून कहर बरपा रहा है। मूसलाधार बारिश और इसकी वजह से आई बाढ़ और लैंडस्लाइड्स के कारण मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।

2 min read
Aug 25, 2025
Torrential rains in Pakistan causes havoc (Photo - IANS)

पाकिस्तान (Pakistan) में जानलेवा मानसून (Monsoon) लोगों की परेशानी की वजह बना हुआ है। देश के कई हिस्सों में मानसून कहर बरपा रहा है और इस वजह से जनता में हाहाकार मचा हुआ है। सबसे ज़्यादा बुरा हाल तो पाकिस्तान के उत्तरपश्चिमी इलाकों का है। खैबर पख्तूनख्वा, गिलगित-बाल्टिस्तान और पीओके में मानसून की वजह से लोगों के हाल बेहाल है। खैबर पख्तूनख्वा में तो मानसून ने सबसे ज़्यादा तबाही मचाई है। सिर्फ मूसलाधार बारिश ही नहीं, बल्कि इसकी वजह से आई बाढ़ और लैंडस्लाइड्स ने लोगों को काफी परेशान किया है और इससे जान-माल को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

ये भी पढ़ें

यूक्रेन ने किया रूस के परमाणु प्लांट पर ड्रोन अटैक, धमाके से हुआ नुकसान

अब तक 788 लोगों ने गंवाई जान

पाकिस्तान में मानसून के कहर के चलते अब तक 788 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। पाकिस्तान की सरकारी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने इस बारे में जानकारी दी है और बताया कि 26 जून से देश के कई हिस्सों में हो रही मूसलधार बारिश की वजह से ऐसा हुआ है। एनडीएमए के अनुसार मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

1,000 से ज़्यादा लोग घायल

एनडीएमए के अनुसार पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड्स के कारण अब तक 1,000 से ज़्यादा लोग घायल हो चुके हैं। घायलों की संख्या भी आने वाले समय में और बढ़ सकती है।

25 हज़ार से ज़्यादा लोगों की बचाई गई जान

एनडीएमए के अनुसार समन्वित आपदा प्रतिक्रिया के तहत पाकिस्तान में 512 अभियानों में कुल 25,644 लोगों को मूसलधार बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड्स से बचाया गया है।

जान के साथ माल का भी नुकसान

पाकिस्तान में मानसून के इस कहर से सिर्फ जान का ही नहीं, बल्कि माल का भी नुकसान हुआ है। मूसलाधार बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड प्रभावित क्षेत्रों में कई घर इस वजह से तबाह हो गए। कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। सड़कों में गड्ढे हो गए हैं तो कई जगह तो पूरी की पूरी सड़कें ही धंस गई हैं। कई व्हीकल्स भी बाढ़ में बह गए। स्कूल-कॉलेज और ऑफिस जाने में भी लोगों को परेशानी हो रही है। उड़ानें, रेलवे और सड़क यातायात भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

ये भी पढ़ें

पुतिन-ज़ेलेन्स्की के बीच मीटिंग की फिलहाल नहीं कोई योजना, रूस ने किया ट्रंप का दावा खारिज

Also Read
View All

अगली खबर