विदेश

पाकिस्तान में आसमान से बरसी मौत, बारिश से 22 लोगों की हुई मौत

Deadly Rain In Pakistan: पाकिस्तान में कई जगह मूसलाधार बारिश हो रही है। इससे लोगों के हाल बेहाल हैं। इतना ही नहीं, पाकिस्तान में बारिश जानलेवा बन गई है, जिससे अब तक 22 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
2 min read
• •
Updated: 28 Jun 2025, 1:28 PM IST
Heavy rain in Pakistan
Heavy rain in Pakistan (Photo - Washington Post)

भारत (India) में ज़्यादातर राज्यों में मानसून (Monsoon) ने दस्तक दे दी है, लेकिन भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) में अभी तक मानसून ने दस्तक नहीं दी है। हालांकि अगले कुछ दिनों में पाकिस्तान में भी मानसून दस्तक दे देगा, लेकिन इससे पहले ही देश में प्री-मानसून की बारिश का सिलसिला चल रहा है। पाकिस्तान के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जो अब लोगों की परेशानी की वजह बन रही है। पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से पाकिस्तान में लोगों के हाल बेहाल हैं।

पाकिस्तान में आसमान से बरसी मौत

पाकिस्तान के कई हिस्सों में आसमान से मौत बरस रही है। इतनी मूसलाधार बारिश हो रही है कि अब वो जानलेवा (Deadly Rain) बन गई है। पाकिस्तान के एक अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि देश के अलग-अलग हिस्सों में प्री-मानसून की बारिश की वजह से अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। इस अधिकारी ने यह भी बताया कि अगर इसी तरह मूसलाधार बारिश जारी रही, तो मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।


दर्जनों लोग घायल

पाकिस्तान में आफत बनी बारिश की वजह से दर्जनों लोग घायल भी हो गए हैं। घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।


घरों-सड़कों पर भरा पानी, कई लोग लापता

पाकिस्तान में मूसलधार बारिश से प्रभावित इलाकों में कई जगह घरों और सड़कों पर पानी भर गया है। कई जगह बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। कई लोग मूसलाधार बारिश की वजह से लापता हो गए हैं। बचावकर्मी, लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।


लोगों के लिए जारी की गई एडवाइज़री

पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मूसलधार बारिश को देखते हुए लोगों के लिए एडवाइज़री जारी की है। एजेंसी ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने, बिजली के खंभों और कमजोर बुनियादी ढांचों से दूर रहने की सलाह दी है। साथ ही मुश्किल के इस समय में ज़रूरी एहतियात बरतने के लिए भी कहा है।

Updated on:
28 Jun 2025, 1:28 PM IST
Published on: