विदेश

Pakistan Accidents: पाकिस्तान में 2 सड़क हादसों में 16 लोगों की मौत, 45 ज़ख़्मी

Pakistan Accidents: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 16 लोगों की मौत हो गई और 45 घायल हो गए।

less than 1 minute read
Feb 16, 2025
Pakistan Road Accident

Pakistan Accidents: पाकिस्तान (Pakistan) के सिन्ध प्रांत में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं (road accidents) में 16 लोगों की मौत (Death) हुई और 45 लोग ज़ख़्मी (injuries) हो गए। पहली दुर्घटना में वैन और ट्रेलर की टक्कर में 5 जनों की मौत हुई, जबकि दूसरी दुर्घटना में बस और रिक्शा की टक्कर में 11 लोग मारे गए। पुलिस ने बताया कि पहली दुर्घटना शनिवार को सिन्ध ( Sindh) के शहीद बेनजीराबाद जिले के काजी अहमद टाउन के पास हुई और इस हादसे में वैन और ट्रेलर की टक्कर से 5 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हुए।

वैन की दूसरी दिशा से आ रहे ट्रेलर से भीषण टक्कर

काजी अहमद स्टेशन प्रभारी (SHO) वसीम मिर्जा के अनुसार कि वैन जमशोरो जिले के सेहून शहर में एक धार्मिक स्थल लाल शाहबाज कलंदर की ओर जा रही थी। डॉन अखबार ने पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि तेज रफ्तार वैन ने पहले गधा गाड़ी को टक्कर मारी और फिर उसकी दूसरी दिशा से आ रहे ट्रेलर से जबरदस्त टक्कर हो गई। सूबे के खैरपुर जिले के रानीपुर के पास एक अन्य सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 35 घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब बोरेवाला से आ रही एक बस राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक रिक्शा से टकरा गई। हादसे में मरने वाले सभी यात्री पंजाब के बोरेवाला के रहने वाले थे।

Updated on:
16 Feb 2025 06:21 pm
Published on:
16 Feb 2025 06:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर