DOGE ने अमेरिकी टैक्स बचाने के लिए प्राग सिविल सोसाइटी सेंटर को 32 मिलियन अमेरिकी डॉलर, "लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण केंद्र" के लिए 40 मिलियन अमेरिकी डॉलर और सर्बिया में "सार्वजनिक खरीद में सुधार" के लिए 14 मिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि रद्द करने की घोषणा की। ट्रंप ने एक्स पर लिखा, "USAID कट्टरपंथी वामपंथियों को पागल कर रहा है, और वे इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते, क्योंकि जिस तरह से राशि खर्च की गई है, उनमें से धोखाधड़ी के संकेत मिल रहे हैं। भ्रष्टाचार ऐसे स्तर पर है, जो पहले शायद ही कभी देखा गया हो, ये बंद कर दें।"