विदेश

पाकिस्तान में मानसून ने मचाई तबाही, अब तक 771 लोगों की मौत

Deadly Monsoon In Pakistan: पाकिस्तान में मानसून ने तबाही मचा दी है। इस वजह से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।

2 min read
Aug 22, 2025
Flood in Paklstan (Photo - ANI)

पाकिस्तान (Pakistan) के इस बार भी मानसून (Monsoon) ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। आफ़त के रूप में बरस रही बारिश से देश के कई हिस्सों में लोगों के हाल बेहाल हैं। बारिश का सबसे बुरा असर देश के उत्तरपश्चिमी इलाकों पर पड़ा है। खैबर पख्तूनख्वा, गिलगित-बाल्टिस्तान और पीओके में मानसून ने तबाही मचा दी है और खास तौर पर खैबर पख्तूनख्वा में, क्योंकि पाकिस्तान में मानसून का सबसे बुरा असर इसी प्रांत पर पड़ा है। मानसून के इस सीज़न में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ और लैंडस्लाइड के मामलों से भी हाहाकार मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें

ट्रक ड्राइवर्स को वर्कर वीज़ा देने पर अमेरिका ने लगाई रोक

मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 771

पाकिस्तान में मानसून की बारिश और उसकी वजह से आई बाढ़ की वजह से अब तक 771 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा 26 जून से अब तक का है। पाकिस्तान की सरकारी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने इस बारे में जानकारी दी है। मरने वालों की संख्या में और इजाफा होने की आशंका भी बनी हुई है।

993 लोग घायल

पाकिस्तान में मानसून की मार के चलते अब तक 993 लोग घायल हो चुके हैं। यह आंकड़ा भी 26 जून से अब तक का है और एनडीएमए द्वारा शेयर किया गया है।

1,000 से ज़्यादा लोगों की हो सकती है मौत

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ के समन्वयक इख्तियार वली खान ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि देश में मानसून की वजह से मरने वालों की संख्या 1,000 से ज़्यादा भी पहुंच सकती है। यह देशभर के लिए चिंता की बात है।

मची तबाही

मानसून की बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से अब तक देश में कई घर और इमारतें तबाह हो चुकी हैं। कई जगह सड़कों में गड्ढे हो गए, कई व्हीकल्स बह गए, उड़ानें, रेलवे और सड़क यातायात भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। बड़ी संख्या में लोग इस आपदा की वजह से विस्थापित हो गए हैं।

ये भी पढ़ें

गाज़ा में युद्ध खत्म करने की बातचीत फिर से शुरू करने के लिए इज़रायल तैयार, नेतन्याहू ने दिया ग्रीन सिग्नल

Also Read
View All

अगली खबर