विदेश

अमेरिका के कैलिफोर्निया में दीपावली पर राजकीय अवकाश घोषित

State Holiday On Diwali: अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में दीपावली को आधिकारिक रूप से राजकीय अवकाश घोषित कर दिया गया है।
less than 1 minute read
Sep 14, 2025
Diwali in California
Diwali in California (Representational Photo)

हिंदुओं का सबसे बड़े त्यौहार दीपावली (Deepawali/Diwali) को सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। भारतीय मूल के लोगों के कई देशों में होने की वजह से दीपावली का त्यौहार भी कई देशों में मनाया जाता है। इन देशों में अमरीका (United States Of America) भी शामिल है। अमेरिका के कई शहरों में दीपावली मनाई जाती है। कुछ राज्यों में तो दीपावली को राजकीय अवकाश भी घोषित किया हुआ है। दीपावली को राजकीय अवकाश घोषित करने वाले अमेरिकी राज्यों की लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ गया है।

कैलिफोर्निया में दीपावली पर राजकीय अवकाश घोषित

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में अब दीपावली को आधिकारिक रूप से राजकीय अवकाश घोषित कर दिया गया है। कैलिफ़ोर्निया राज्य विधानमंडल ने 'एबी 268 विधेयक' पारित कर दिया है, जो आधिकारिक तौर पर दीपावली को राजकीय अवकाश के रूप में मान्यता देता है।

पहली बार जनवरी में पेश किया गया था विधेयक

पहली बार इस साल जनवरी में इस प्रस्तावित विधेयक को पेश किया गया था। इस विधेयक का उद्देश्य दीपावली को कैलिफोर्निया में राजकीय अवकाशों की लिस्ट में शामिल करना और कम्युनिटी कॉलेजों और पब्लिक स्कूलों को इस अवसर पर बंद रखने का अधिकार देना था। इसके साथ ही यह विधेयक राज्य कर्मचारियों को दीपावली पर वेतन सहित अवकाश की सुविधा भी देता है। इसे सीनेट और असेंबली में भी पास कर दिया गया है। जल्द ही गवर्नर द्वारा हस्ताक्षरित करवाया जाएगा और फिर यह कानून बन जाएगा।

Updated on:
14 Sept 2025 10:45 am
Published on:
14 Sept 2025 10:45 am