विदेश

ईरान से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा, कहा- टैरिफ से व्यापार घाटे में हुई ऐतिहासिक गिरावट

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने अपनी टैरिफ नीतियों को 'मिस्टर टैरिफ' का चमत्कार बताते हुए व्यापार घाटे में 55% की ऐतिहासिक गिरावट का दावा किया है।

2 min read
Apr 04, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo- IANS)

Donald Trump on Trade Deficit: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उनकी टैरिफ नीतियों की वजह से अमेरिकी व्यापार घाटे में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई। उन्होंने इसको लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर जानकारी साझा करते हुए कहा, अमेरिका का व्यापार घाटा 55 प्रतिशत तक कम हो गया है, जिसे उन्होंने देश के इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट करार दिया। ट्रंप ने इस आर्थिक सुधार को रोजगार में हुई मजबूत वृद्धि और अपने व्यापक आर्थिक एजेंडे से जोड़ा है।

ये भी पढ़ें

US-Israel-Iran War: ईरान से जंग जारी रहे या रुके? इजरायल में जनता की राय ने चौंकाया

ट्रंप ने रोजगार रिपोर्ट पर जताई खुशी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट में राष्ट्रपति ने मार्च महीने की रोजगार रिपोर्ट पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि इस महीने 178,000 नई नौकरियां जुड़ी हैं। ये आंकड़े अर्थशास्त्रियों के अनुमान से लगभग तीन गुना अधिक हैं। राष्ट्रपति ने इस सफलता का श्रेय सीधे तौर पर अपनी व्यापार रणनीतियों को देते हुए लिखा, 'नौकरियों के आंकड़े न केवल शानदार रहे, बल्कि व्यापार घाटा भी 55% कम हुआ है। थैंक यू मिस्टर टैरिफ!

घरेलू निवेश को प्रोत्साहित का दावा

बता दें कि इससे पहले गुड फ्राइडे के मौके पर भी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी आर्थिक नीतियों के इंजन को बेहतर बताया था। उन्होंने कहा कि टैरिफ लागू होने के कारण कंपनियां वापस अमेरिका का रुख कर रही हैं, जिससे फैक्ट्री निर्माण के क्षेत्र में नौकरियों की बढ़ोतरी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक, विदेशी उत्पादों पर लगाए गए टैरिफ ने घरेलू निवेश को प्रोत्साहित किया है। इसके परिणामस्वरूप एक साल के भीतर ही व्यापार घाटा आधा रह गया है।

बेरोजगारी दर में गिरावट

यूएस ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स के जारी आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी में 133,000 नौकरियों के नुकसान के बाद मार्च में रोजगार बाजार में जबरदस्त वापसी देखी गई है। निजी क्षेत्र में 186,000 नौकरियां बढ़ी हैं, जिससे देश की बेरोजगारी दर 4.4 प्रतिशत से घटकर 4.3 प्रतिशत पर आ गई है। हालांकि, इस दौरान सरकारी क्षेत्र में 8,000 पदों की कमी भी दर्ज की गई।

ईरान पर सख्ती का भी जिक्र

अपने संबोधन में ट्रंप ने आर्थिक उपलब्धियों के साथ-साथ ईरान के खिलाफ अपनी सरकार की सख्ती का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार एक तरफ अमेरिका को आर्थिक रूप से मजबूत कर रही है और दूसरी तरफ परमाणु ईरान के खतरे को खत्म कर रही है। उन्होंने अपने प्रसिद्ध नारे 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' के साथ अपनी बात समाप्त करते हुए संकेत दिया कि आने वाले समय में उनकी संरक्षणवादी नीतियां और भी प्रभावी ढंग से लागू की जाएंगी।

ये भी पढ़ें

West Bengal Election: चुनाव से पहले पुलिस नहीं संभाल पाई कानून व्यवस्था, 4 बड़े अफसरों पर गिरी गाज; ECI को क्यों लेना पड़ा बड़ा फैसला?

Published on:
04 Apr 2026 10:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर