इसके अलावा, इस समझौते में इस क्षेत्र में राष्ट्रपति ट्रंप के महत्वाकांक्षी मिसाइल डिफेंस सिस्टम को तैनात करने की संभावना और साथ ही संसाधनों व खनिजों के मामले में सहयोग भी शामिल है। हालांकि, इससे अमेरिका को ग्रीनलैंड का मालिकाना हक नहीं मिलता, इस समझौते में डेनमार्क की संप्रभुता और ग्रीनलैंड के लोगों के आत्म निर्णय के अधिकार को बरकरार रखा गया है। गौरतलब है कि ट्रंप ने पहले ग्रीनलैंड पर अमेरिकी नियंत्रण की इच्छा जताई थी, जिसके कारण पहले अमेरिका और डेनमार्क के बीच तनाव पैदा हो गया था।