विदेश

‘मोजतबा खामेनेई की हो गई मौत’…ट्रंप का हैरान करने वाला दावा! ईरान ने दिया जवाब

Iran-US Israel War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के बारे में हैरान करने वाला दावा किया है। क्या कहा ट्रंप ने? आइए जानते हैं।

2 min read
Mar 15, 2026
Donald Trump and Mojtaba Khamenei

अमेरिका (United States Of America) और इज़रायल (Israel) और ईरान (Iran) के बीच चल रहे युद्ध का आज 16वां दिन है। इस युद्ध की वजह से मिडिल ईस्ट (Middle East) में तबाही मच चुकी है। ईरान को इस युद्ध की वजह से काफी नुकसान हुआ है। अमेरिकी और इज़रायली हमलों में ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई (Ali Khamenei) समेत कई ईरानी मंत्री और सैन्य कमांडर अपनी जान गंवा चुके हैं। ईरान में इस युद्ध की वजह से 2,000 से ज़्यादा लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। हालांकि युद्ध की वजह से इज़रायल और अमेरिका के सहयोगी मिडिल ईस्ट देशों में भी जान-माल का नुकसान हुआ है। अमेरिकी सैनिक भी इस युद्ध में मारे गए हैं। इसी बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) के बारे में हैरान करने वाला दावा किया है।

ये भी पढ़ें

ईरान की धमकी – अब अमेरिका से जुड़े तेल के ठिकानों पर करेंगे हमला

मोजतबा खामेनेई की हो गई मौत?

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ी थी कि अमेरिकी-इज़रायली हमलों की वजह से मोजतबा ने अपना एक पैर खो दिया है और बुरी तरह घायल होने के बाद अब वह कोमा में हैं। अब ट्रंप ने दावा किया है कि मोजतबा की मौत हो गई है। ट्रंप ने कहा है कि अगर मोजतबा ज़िंदा हैं सामने आए और सरेंडर करें। गौरतलब है कि जब से अमेरिका और इज़रायल ने ईरान के खिलाफ युद्ध की शुरुआत की है, तब से अब तक मोजतबा एक बार भी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं। हालांकि ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनने के बाद अपने पहले बयान में मोजतबा ने अमेरिका और इज़रायल को चेतावनी दी कि युद्ध की वजह से ईरान में हुई मौतों का बदला लिया जाएगा। मोजतबा के इस बयान को स्टेट मीडिया के टीवी चैनल पर एंकर ने पढ़कर सुनाया था।

ईरान ने किया ट्रंप का दावा खारिज

ईरान ने ट्रंप के इस दावे को खारिज कर दिया है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Abbas Araghchi) ने बताया कि उनके नए सुप्रीम लीडर बिल्कुल सही हैं और ट्रंप के दावे में कोई सच्चाई नहीं है। कुछ समय पहले ईरानी मीडिया ने जानकारी दी थी कि अमेरिकी-इज़रायली हमले में मोजतबा घायल हुए हैं, लेकिन वह सही हैं।

ये भी पढ़ें

ईरान के खिलाफ युद्ध रोकने के लिए पुतिन ने दिया बड़ा ऑफर, ट्रंप ने कहा…

Also Read
View All

अगली खबर