विदेश

अमेरिका और ईरान के बीच जंग हुई समाप्त, डोनाल्ड ट्रंप ने शांति समझौते का किया ऐलान, होर्मुज स्ट्रेट खुला

US-Iran peace agreement: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के दावे के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और नौसैनिक नाकेबंदी हटाने की घोषणा की गई है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति और ऊर्जा बाजार पर बड़ा प्रभाव पड़ने की संभावना है।

2 min read
Jun 15, 2026
Donald Trump announce US Iran Peace deal.
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (File photo/ANI)

Donald Trump on Middle East peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता पूरा हो गया है। इसकी घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को फिर से खोल दिया गया है। अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी तुरंत हटा ली गई है। डोनाल्ड ट्रंप ने इसे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को बहाल करने वाला कदम बताया।

ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ समझौता अब पूरा हो गया है। सभी को बधाई! मैं होर्मुज स्ट्रेट को टोल-फ्री खोलने की पूरी अनुमति देता हूं और साथ ही अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को तुरंत हटाने का आदेश देता हूं। दुनिया के जहाजों, अपने इंजन शुरू करो। तेल बहने दो!'

आपको बता दें कि यह घोषणा पश्चिम एशिया में तनाव खत्म करने के लिए चल रहे अंतरराष्ट्रीय प्रयासों के बीच आई है। इसमें पाकिस्तान की कई दिनों की कूटनीतिक भागीदारी भी शामिल रही है।

समझौते पर आधिकारिक हस्ताक्षर जल्द

सोशल मीडिया पोस्ट 'एक्स' पोस्ट में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लिखा, 'गहन वार्ताओं के बाद हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो गया है। दोनों पक्षों ने सभी मोर्चों पर, जिसमें लेबनान भी शामिल है, तत्काल और स्थायी रूप से सैन्य कार्रवाइयों को समाप्त करने का फैसला किया है। इस समझौते पर आधिकारिक हस्ताक्षर समारोह शुक्रवार, 19 जून को स्विट्जरलैंड में होगा।'

वहीं भारत के हैदराबाद स्थित ईरान दूतावास ने समझौते को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी दी। ईरान के विदेश मंत्रालय में कानूनी और अंतरराष्ट्रीय मामलों के उप-मंत्री डॉ. गरीबाबादी ने कहा है कि आज रात से ईरान के खिलाफ अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी खत्म होना शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि लेबनान सहित कई मोर्चों पर चल रहे युद्ध और सभी सैन्य अभियान तुरंत और स्थायी रूप से समाप्त कर दिए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में शांति स्थापित होने की उम्मीद है।

ईरान पर लगे प्रतिबंध हटाए जाएंगे

ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और इटली ने रविवार को कहा कि वे ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े कदमों के जवाब में उस पर से प्रतिबंध हटाने को तैयार हैं। यह फैसला अमेरिका और ईरान के बीच उनके टकराव को खत्म करने के लिए हुए समझौते के बाद लिया गया है।

Updated on:
15 Jun 2026 05:50 am
Published on:
15 Jun 2026 05:26 am