विदेश

Israel-Iran War: ‘मैं नहीं चाहता कि ईरान के नेता को मारा जाए’, युद्ध के बीच ट्रंप का एक और बड़ा बयान

ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान उनसे समझौता चाहता है और पिछले दो दिनों से दोनों के बीच बातचीत चल रही है।
2 min read
• •
Mar 23, 2026
TRUMP
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और ईरान की फोर्स। एक प्रतीकात्मक फोटो AI जनरेटेड।

ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उनका दावा है कि ईरान उनसे युद्ध को लेकर समझौता करना चाहता है। इस संबंध में पिछले दो दिनों से ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत चल रही है।

हालांकि, ईरान ने ट्रंप के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। उसने साफ कहा है कि उसकी अमेरिका या ट्रंप के साथ समझौते को लेकर कोई भी बातचीत नहीं हुई है।

कौन ईरान के अधिकारियों से कर रहा बात?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मध्य पूर्व के लिए अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर (ट्रंप के दामाद) ईरानियों से बात कर रहे हैं। बातचीत कल हुई और शाम तक चली।

ट्रंप ने आगे यह भी दावा किया कि अमेरिका और ईरान शायद जल्द ही मिलेंगे या फोन पर बात करेंगे, क्योंकि आमने-सामने बातचीत के लिए कोई देश ढूंढना मुश्किल है।

किसके साथ चल रही ट्रंप की डील?

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका मिडिल ईस्ट में अपने मकसद पूरे करने के बहुत करीब' है, मिलिट्री ऑपरेशन कम करना शुरू कर सकता है।

इसके बाद, जब ट्रंप से पूछा गया कि ईरान के किस नेता से उनकी डील चल रही है तो उन्होंने खुलकर इसका जवाब नहीं दिया।

ट्रंप ने सिर्फ इतना बताया कि हम उस आदमी से डील कर रहे हैं, जो मेरे हिसाब से ईरान में सबसे ज्यादा इज्जतदार और लीडर है। यह थोड़ा मुश्किल है, हमने सबको खत्म कर दिया है।

ईरान ने अमेरिका को किया फोन

हालांकि, जब ट्रंप से खुलकर यह पूछा गया कि क्या उनकी डील ईरान के सुप्रीम लीडर के साथ चल रही है तो उन्होंने सीधे तौर पर नकार दिया। वहीं, ईरान से कथित बातचीत बारे में ट्रंप ने यह भी दावा किया कि उन्होंने (ईरान) ही उन्हें फोन किया था।

वहीं, ट्रंप ने युद्ध के बीच एक और बवाल मचाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा- मैं नहीं चाहता कि ईरान के नेता को मारा जाए, अभी कोई भी वहां नेता का काम नहीं करना चाहता।

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि इस डील की बात से इजराइल भी खुश है। उन्होंने इजराइल से इस बारे में बात की है। ये लंबे समय की शांति के लिए है।

Updated on:
23 Mar 2026 08:07 pm
Published on:
23 Mar 2026 08:07 pm
Also Read
View All
Houthi Attacks: सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमलों से बढ़ा तनाव, ट्रंप की हूतियों को सख्त चेतावनी; खाड़ी में मंडराया बड़ा संकट

‘हम कभी भी शुरुआती स्थिति में वापस नहीं जाएंगे’, अमेरिका से परमाणु मुद्दे पर बातचीत के लिए ईरान तैयार लेकिन शर्तें ज़रूरी

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी कंट्रोल के दावों को ईरान ने किया खारिज, कहा – ‘ज़मीनी हकीकत दावों से मेल नहीं खाती’

‘पाकिस्तान यहाँ के लोगों का है, सेना का नहीं’, खैबर पख्तूनख्वा में राज्यपाल शासन लागू होने पर इमरान खान के बेटे कासिम ने साधा निशाना

Nobel Prize 2026: कौन हैं रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड, जिन्हें मिला 2026 का अर्थशास्त्र का नोबेल?