विदेश

वेनेजुएला की तरह मैं ही…ईरान के सुप्रीम लीडर के चयन को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान

Trump statement on Iran leadership: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि वे अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। खामेनेई का बेटा एक लाइटवेट है। मुझे नियुक्ति में शामिल होना होगा।
2 min read
• •
Mar 06, 2026
Donald Trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo-IANS)

Donald Trump Iran Supreme Leader: इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच लगातार तनाव जारी है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर के चयन को लेकर बड़ा बयान दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नेकहा कि अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान के अगले सुप्रीम लीडर के चयन में उनकी भी भूमिका होनी चाहिए। उन्होंने खामेनेई के बेटे को इस पद के लिए नियुक्त नहीं बताया।

इस दौरान उन्होंने इसकी तुलना वेनेजुएला से की और कहा कि वहां अमेरिका ने निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाने के बाद अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के साथ काम किया था, भले ही हिंसा की धमकियां दी गई थीं।

ट्रंप ने क्या कहा? 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि वे अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। खामेनेई का बेटा एक लाइटवेट है। मुझे नियुक्ति में शामिल होना होगा। खामेनेई का बेटा मेरे लिए अस्वीकार्य है। हम ऐसे किसी को चाहते हैं जो ईरान में सद्भाव और शांति लाए। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब अली खामेनेई की हत्या के बाद ईरान में सुप्रीम लीडर चुनने की प्रक्रिया चल रही है। 

इजरायल ने दी चेतावनी

वहीं इजरायल ने भी अगले सुप्रीम लीडर को लेकर ईरान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान का अगला सुप्रीम लीडर दुश्मनी जारी रखता है तो वह भी टारगेट बनेगा। वहीं फिलहाल अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान में अभी इंटरिम लीडरशिप काम कर रही है। इसमें राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, आयतुल्लाह अलिरेजा आरफी और ज्यूडिशियरी हेड शामिल हैं। 

ईरान ने सऊदी अरब को दिया धन्यवाद

सऊदी अरब में ईरान के राजदूत अलीरेज़ा एनायती ने गुरुवार को कहा कि उनका देश अमेरिका और इजराइल के साथ चल रहे तनाव के बीच सऊदी अरब के रुख की सराहना करता है।

उन्होंने एएफपी से कहा कि सऊदी अरब ने साफ किया है कि वह अपने हवाई क्षेत्र, समुद्री क्षेत्र या जमीन का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ किसी भी हमले के लिए नहीं होने देगा। ईरान इस फैसले की कद्र करता है।

Updated on:
06 Mar 2026 07:33 am
Published on:
06 Mar 2026 07:33 am