विदेश

वाशिंगटन हिल्टन होटल में गोलीबारी की घटना पर डोनाल्ड ट्रंप का आया बयान, जानें क्या कहा

Donald Trump Attack Video: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सीक्रेट सर्विस ने अच्छा काम किया है। जिस अधिकारी को गोली लगी है, उसकी हालत सही है।

2 min read
Apr 26, 2026
Attack on Donald Trump, Donald Trump Attack Video,
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की प्रेस वार्ता (Photo-IANS)

Donald Trump Press Conference: वाशिंगटन हिल्टन होटल में हुई गोलीबारी की घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के संविधान पर हमला हुआ है। घटना में शामिल हमलावर को तुरंत पकड़ लिया है। सीक्रेट सर्विस ने अच्छा काम किया है। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया है कि एक सुरक्षा अधिकारी को गोली लगी है, लेकिन उसकी हालत सही है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि आज रात जो भी हालात हुए, उन्हें हमने देखा है और मैं कहता हूं कि यह कोई खास सुरक्षित बिल्डिंग नहीं है। इसलिए व्हाइट हाउस में हम जो प्लान बना रहे हैं, उसकी सभी खूबियां हमारे पास होनी चाहिए। यह वास्तव में एक बड़ा कमरा है और यह बहुत ज़्यादा सुरक्षित है।

ट्रंप ने आगे कहा कि इसमें ड्रोन-प्रूफ और बुलेटप्रूफ शीशा लगा है। हमें वॉर रूम की ज़रूरत है। इसीलिए सीक्रेट सर्विस इसकी मांग कर रही है। वे 150 सालों से कई अलग-अलग वजहों से वॉर रूम चाहते थे, लेकिन आज थोड़ा अलग है क्योंकि आज हमें ऐसे स्तर की सुरक्षा चाहिए जो शायद पहले कभी किसी ने नहीं देखी होगी।

हमारे संविधान पर हुआ हमला- ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि यह सब कुछ अचानक हुआ। एक आदमी कई हथियारों से लैस होकर सिक्योरिटी चेकपाइंट पर घुस गया। इस दौरान सीक्रेट सर्विस ने बहुत अच्छा काम किया और तेजी से एक्शन लेते हुए उसे पकड़ लिया। उन्होंने आगे कहा कि आदमी ने हमारे संविधान पर हमला किया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि घटना तब शुरू हुई जब उस आदमी ने वेन्यू के पास एक सिक्योरिटी चेकपॉइंट पर हमला किया, जिसके बाद प्रोटेक्टिव टीमों ने तुरंत कार्रवाई की। संदिग्ध को तुरंत पकड़ लिया गया और हिरासत में ले लिया गया।

एक अधिकारी को लगी गोली

गोलीबारी की घटना का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि एक अधिकारी को लगी है, लेकिन वह बच गया, क्योंकि उसने एक बहुत अच्छी बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी हुई थी। उसे बहुत करीब से बंदूक से गोली मारी गई और जैकेट ने अपना काम किया। वह बहुत अच्छा है। वह बहुत अच्छी स्थिति में है, उसका मनोबल बहुत ऊंचा है और हमने उससे कहा कि हम उससे प्यार करते हैं और उसका सम्मान करते हैं।

Updated on:
26 Apr 2026 08:51 am
Published on:
26 Apr 2026 08:17 am