विदेश

प्रतिबंधों के बावजूद क्यूबा में रूस ने पहुंचाया तेल, ट्रंप ने कहा – ‘मुझे कोई दिक्कत नहीं’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा पर कई प्रतिबंध लगाए हुए हैं। हालांकि इसके बावजूद रूस ने क्यूबा को तेल भेजा है। इस पर ट्रंप ने प्रतिक्रिया जाहिर की है।

2 min read
Mar 30, 2026
Donald Trump (Photo - Washington Post)

वेनेज़ुएला (Venezuela) और ईरान (Iran) के बाद अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की नज़र कैरेबियाई देश क्यूबा (Cuba) पर है। वह पहले भी कह चुके हैं कि क्यूबा में सत्ता परिवर्तन होना चाहिए। ट्रंप चाहते हैं कि क्यूबा के राष्ट्रपति मिगेल डियाज़ कनेल बरमुडेज़ (Miguel Díaz-Canel Bermúdez) अपना पद छोड़ दें। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो (Marco Rubio) क्यूबा मूल के ही हैं और इस मामले को देख भी रहे हैं। इतना ही नहीं, ट्रंप तो क्यूबा पर मित्रवत तरीके से कब्ज़ा करने की बात भी कह चुके हैं। वेनेज़ुएला पर ट्रंप की कार्रवाई के बाद क्यूबा को वेनेज़ुएला से तेल-गैस मिलनी बंद हो गई, जिससे देश में हालात काफी गंभीर हो चुके हैं। इसी बीच अब क्यूबा की मदद करने के लिए रूस (Russia) आगे आया है।

ये भी पढ़ें

‘ईरान का वजूद मिटा देंगे अगर नहीं मानी बात’, ट्रंप ने फिर दी धमकी

रूस ने क्यूबा को भेजा तेल

ट्रंप ने क्यूबा पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हुए हैं। ऐसे में देश में तेल-गैस की कमी से ऊर्जा का गंभीर संकट पैदा हो गया है, जिससे देश की जनता को काफी परेशानो हो रही है। आए दिन ही जगह-जगह बिजली कटौती की समस्या हो रही है। इसी बीच अब क्यूबा की मदद के लिए रूस आगे आया है और उसे 7 लाख 30 हज़ार बैरल कच्चा तेल भेजा है।

ट्रंप की प्रतिक्रिया आई सामने

रूस द्वारा क्यूबा को तेल भेजने पर ट्रंप की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। ट्रंप ने क्यूबा को तेल की सप्लाई पर सख्त रोक लगाते हुए दूसरे देशों को भी ऐसा न करने की चेतावनी दी थी। अब रूस द्वारा क्यूबा को तेल भेजने पर ट्रंप ने कहा, "मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है। अगर कोई देश अभी क्यूबा को तेल भेजना चाहता है, तो मुझे कोई समस्या नहीं है, चाहे वो रूस हो या कोई और। क्यूबा के लोगों को हीटिंग, कूलिंग और अन्य ज़रूरी चीज़ों के लिए तेल चाहिए। क्यूबा के लोग संकट में हैं। देश में लंबे समय से बिजली कटौती हो रही है, अस्पताल और परिवहन प्रभावित हैं। लोगों को जीवित रहने के लिए तेल की ज़रूरत है।”

रूस को नहीं होगा फायदा

ट्रंप ने यह भी कहा कि क्यूबा को तेल भेजने से रूस और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को कोई फायदा नहीं होगा। ट्रंप ने कहा कि एक टैंकर तेल भेजने से पुतिन की मदद नहीं होगी और इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

ये भी पढ़ें

ईरान ने कुवैत के पावर प्लांट पर किया हमला, भारतीय नागरिक की मौत

Also Read
View All

अगली खबर