30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘ईरान का वजूद मिटा देंगे अगर नहीं मानी बात’, ट्रंप ने फिर दी धमकी

Iran-US Israel War: युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर धमकी दे दी है। क्या कहा ट्रंप ने? आइए जानते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Mar 30, 2026

Donald Trump

Donald Trump (Photo - Washington Post)

अमेरिका (United States Of America) और इज़रायल (Israel) का ईरान (Iran) के खिलाफ चल रहे युद्ध का आज 31वां दिन है। अमेरिका और इज़रायल जहाँ लगातार ईरान पर हमले कर रहे हैं, वहीं ईरान भी मिडिल ईस्ट (Middle East) में अमेरिका के सहयोगी देशों पर हमले कर रहा है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) दावा कर रहे हैं कि युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत जारी है, लेकिन इसी बीच पेंटागन (Pentagon) की तरफ से ईरान में ग्राउंड ऑपरेशन की भी तैयारी की जा रही है। अब ट्रंप ने ईरान को एक बड़ी धमकी दे दी है।

ईरान का वजूद मिटाने की दी धमकी

ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकी। एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, "ईरान इस समय पूरी तरह तबाह हो चुका है। उन्हें परमाणु हथियार बनाने की अपनी महत्वकांक्षा को छोड़ना ही होगा। उन्हें अपनी परमाणु धूल भी हमें सौंपनी होगी। ईरान को वो सबकुछ करना होगा जो हम चाहते हैं और अगर उन्होंने ऐसा किया, तो वो शायद फिर से एक महान देश बन जाएगा। लेकिन अगर उन्होंने हमारी बात नहीं मानी और वो नहीं किया जो हम चाहते हैं, तो उनका वजूद मिटा देंगे और उनके पास अपना देश भी नहीं बचेगा।"

ईरान के तेल पर ट्रंप की नज़र

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने ईरान के तेल को लेकर भी बड़ा बयान दिया। ट्रंप ने ईरान के तेल के प्रति रूचि जताते हुए कहा कि वह ईरान के तेल को अपने कब्ज़े में ले सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि उनके लिए यह ऑप्शन खुला हुआ है, लेकिन अभी इस मामले पर बातचीत करना जल्दबाजी होगा। गौरतलब है कि ट्रंप की नज़र ईरान के खार्ग आइलैंड (Kharg Island) पर है, जहाँ ईरान के तेल के कई भंडार हैं। ट्रंप चाहते हैं कि खार्ग आइलैंड पर अमेरिका का कब्ज़ा हो। कुछ दिन पहले अमेरिका ने खार्ग आइलैंड पर हमला भी किया था। हालांकि इस दौरान तेल के भंडारों को निशाना नहीं बनाया गया। इसके अलावा ट्रंप ईरान के कंट्रोल वाली होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) पर कब्ज़े की इच्छा भी जता चुके हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान मज़ाक-मज़ाक में उसे स्ट्रेट ऑफ ट्रंप (Strait of Trump) बता दिया था।