विदेश

जल्द खत्म हो सकता है युद्ध! ट्रंप ने ईरान से की वार्ता, शांति-समझौते की संभावना बढ़ी

Iran-US Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जानकारी दी है कि उन्होंने ईरान से वार्ता की है। इसके साथ ही उन्होंने जल्द दोनों देशों के बीच शांति-समझौता होने की भी संभावना जताई है।
2 min read
May 07, 2026
Donald Trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। (फोटो- ANI)

ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच तनाव बना हुआ है, लेकिन बातचीत भी जारी है। पाकिस्तान के ज़रिए दोनों देश लगातार संपर्क में बने हुए हैं और बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत में प्रोग्रेस भी देखने को मिली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) से नाकेबंदी हटाने से इनकार कर दिया है, लेकिन उन्होंने 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' पर भी रोक लगा दी है। इसी बीच ट्रंप ने जानकारी दी है कि उन्होंने ईरान से वार्ता की है।

जल्द खत्म हो सकता है युद्ध, शांति-समझौते की संभावना बढ़ी

ईरान से हुई वार्ता को ट्रंप ने सकारात्मक बताया। पिछले 24 घंटे में हुई बातचीत के आधार पर ट्रंप ने जल्द ही दोनों देशों के बीच युद्ध के पूरी तरह से खत्म होने की उम्मीद जताई। इसे साथ ही ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान से जल्द ही शांति-समझौता हो सकता है, जिसके लिए दोनों देशों के बीच पाकिस्तान के ज़रिए बातचीत चल रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान इस पूरे मामले में अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता कराने की कोशिश कर रहा है।

होर्मुज स्ट्रेट खोलने और परमाणु प्रोग्राम बंद करने की रखी शर्त

ट्रंप ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि ईरान को होर्मुज स्ट्रेट को खोलना ही होगा और साथ ही अपना परमाणु प्रोग्राम भी बंद करना होगा। ऐसा न होने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर ईरान पर बमबारी की धमकी दी और यह भी कहा कि इस बार अमेरिका पिछली बार से भी ज़्यादा खतरनाक बमबारी करेगा, जिससे ईरान में तबाही मच जाएगी।

अमेरिका के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है ईरान

हाल ही में अमेरिका की तरफ से युद्ध को पूरी तरह से खत्म करने और शांति-समझौते के लिए एक प्रस्ताव भेजा गया है, जिस पर ईरान विचार कर रहा है। ईरानी विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता इस्माइल बघाई (Esmaeil Baghaei) ने बताया कि अमेरिकी प्रस्ताव के हर पहलू पर विचार किया जा रहा है और जल्द ही इस पर जवाब दिया जाएगा।