विदेश

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- हमें ब्लैकमेल नहीं कर सकता ईरान

US Presidents Donald Trump on Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे हमें ब्लैकमेल नहीं कर सकते हैं। उनके पास न तो नौसेना है और न ही वायुसेना।

2 min read
Apr 18, 2026
Donald Trump
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप (ANI)

Donald Trump on Hormuz strait: ईरान द्वारा 24 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट एक बार फिर बंद किए जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे फिर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करना चाहते थे, जैसा कि वे सालों से करते आए हैं, वे हमें ब्लैकमेल नहीं कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, ईरान के पास न नौसेना है और न ही वायुसेना। उनके पास कोई नेतृत्व भी नहीं है। उनके पास कुछ भी नहीं है, लेकिन फिर भी हम उनसे बात कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान दावा किया कि ईरान ने बहुत लोगों को मारा है, वे कई वर्षों से बचते आए हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है।

अमेरिका के नए प्रस्तावों की समीक्षा कर रहा ईरान

ईरान का कहना है कि वह अमेरिका के नए प्रस्तावों का आकलन कर रहा है, साथ ही चल रही बातचीत में उसने कड़ा रुख अपनाने का संकेत भी दिया है। सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने कहा कि हाल के दिनों में अमेरिकियों की ओर से नए प्रस्ताव पेश किए गए हैं। काउंसिल ने आगे कहा कि तेहरान अभी भी इन प्रस्तावों की समीक्षा कर रहा है। उसने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।

काउंसिल ने इस बात का भी ज़िक्र किया कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख तेहरान में मौजूद थे और बातचीत में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे थे। ईरान ने जोर देकर कहा कि उसका रुख अडिग है। उसने कहा कि उसकी वार्ता टीम न तो ज़रा सा भी समझौता करेगी, न पीछे हटेगी और न ही कोई नरमी बरतेगी; बल्कि वह अपनी पूरी ताकत से ईरानी राष्ट्र के हितों की रक्षा करेगी।

ट्रंप पर बरसे ब्राजील के राष्ट्रपति

ईरान युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर वैश्विक स्थर पर मचे उथल-पुथल के बीच ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दुनिया में हर दिन किसी राष्ट्रपति की धमकी भरी टिप्पणियों के साथ नहीं जी सकती है। बार्सिलोना में आयोजित प्रोग्रेसिव लीडर्स समिट में लूला ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य देशों से मध्य-पूर्व में जारी तनावपूर्ण संघर्ष को रोकने के लिए अपने रुख में बदलाव की अपील भी की।

Updated on:
18 Apr 2026 09:08 pm
Published on:
18 Apr 2026 09:06 pm