Reagan Assassination Attempt 1981: 30 मार्च 1981 को जॉन हिंकले जूनियर ने होटल के बाहर तत्कालीन राष्ट्रपति रीगन पर हमला किया था। FBI रिकॉर्ड के मुताबिक उसने .22 कैलिबर रिवॉल्वर से छह गोलियां चलाईं।
Donald Trump Shooting Incident: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन स्थित हिल्टन होटल में हुई फायरिंग की घटना के बाद बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह होटल ज्यादा सुरक्षित नहीं था। ट्रंप का यह बयान एक ऐसे ऐतिहासिक हादसे की याद भी दिलाता है, जो 45 साल पहले इसी जगह हुआ था।
दरअसल, 30 मार्च 1981 को जॉन हिंकले जूनियर ने होटल के बाहर तत्कालीन राष्ट्रपति रीगन पर हमला किया था। FBI रिकॉर्ड के मुताबिक उसने .22 कैलिबर रिवॉल्वर से छह गोलियां चलाईं।
एक गोली कार से टक्कर मारकर रीगन के सीन में जा लगी। शुरुआत में चोट का पता नहीं चला, लेकिन बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
रीगन 12 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे। इस हमले में उनके प्रेस सेक्रेटरी जेम्स ब्रैडी, सीक्रेट सर्विस एजेंट टिमोथी मैकार्थी और पुलिस अधिकारी थॉमस डेलाहंटी भी घायल हुए थे।
इस घटना के बाद होटल में सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किए गए और इमरजेंसी के लिए एंट्री के पास एक विशेष राष्ट्रपति सुइट बनाया गया।
बता दें कि शनिवार रात व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान माहौल अचानक बदल गया। करीब 2300 मेहमान डिनर का आनंद ले रहे थे, तभी अचानक तेज आवाजें सुनाई दीं और सुरक्षा बलों ने लोगों को जमीन पर लेटने के निर्देश दिए।
चश्मदीदों ने बताया कि नीचे झुक जाओ और बाहर निकलों की आवाज आने लगी। धमाकों की आवाज सुनाई दे रही थी। थोड़ी ही देर में हॉल में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
घटना के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि एक अधिकारी को गोली लगी लेकिन वह बच गया क्योंकि उसने एक बहुत अच्छी बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी हुई थी। उसे बहुत करीब से एक बंदूक से गोली मारी गई और जैकेट ने अपना काम किया। वह बहुत अच्छा है। वह बहुत अच्छी स्थिति में है, उसका मनोबल बहुत ऊंचा है, और हमने उससे कहा कि हम उससे प्यार करते हैं और उसका सम्मान करते । उन्होंने कहा कि ये अमेरिका के संविधान पर हमला है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया है और हमलावर की तस्वीर की भी जारी की है। उसके पास से कई हथियार भी बरामद किए है।