विदेश

घायल होकर पहाड़ों के बीच पड़ा था F-15 में सवार अमेरिकी जवान, काफी करीब थे ईरानी सैनिक, ट्रंप कल बताएंगे कैसे बचाया?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि वह सोमवार दोपहर 1 बजे ओवल ऑफिस से प्रेस को संबोधित करेंगे। यह ईरान के अंदरूनी इलाके में एक अमेरिकी F-15 पायलट को बचाने वाले हाई-रिस्क बचाव अभियान के बाद होगा, जिसे ईरान ने इस हफ्ते मार गिराया था।
2 min read
• •
Apr 05, 2026
Donald Trump speech, US Iran war latest news, Trump Iran warning electricity plants, Iran navy destroyed claims,
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।(Photo-IANS)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को घोषणा की कि वह सोमवार को दोपहर 1:00 बजे (स्थानीय समय) ओवल ऑफिस से सैन्य अधिकारियों के साथ प्रेस को संबोधित करेंगे।

यह संबोधन ईरान के अंदरूनी इलाके में एक हाई-रिस्क और असाधारण बचाव अभियान के बाद होगा। इस अभियान का मकसद अमेरिका के एक ऐसे सैनिक को बचाना था जो F-15 लड़ाकू विमान के क्रू का हिस्सा था। जिसे इस हफ्ते की शुरुआत में ईरान द्वारा मार गिराया गया था।

बुरी तरह से घायल थे अमेरिकी सैनिक

ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के पहाड़ी इलाके से F-15 के एक क्रू सदस्य को सफलतापूर्वक बचा लिया है। वह बुरी तरह से घायल थे। उनकी पहचान एक कर्नल के तौर पर हुई है।

राष्ट्रपति के अनुसार, ईरानी सेना उस अधिकारी की सक्रिय रूप से तलाश कर रही थी और बचाव अभियान के समय वे उसके काफी करीब पहुंच चुके थे।

खतरे के बारे में ट्रंप ने बताया

ट्रंप ने इस तरह के अभियानों की दुर्लभता और उनमें मौजूद खतरों पर जोर देते हुए कहा कि इस तरह की छापेमारी की कोशिश बहुत कम की जाती है, क्योंकि इसमें सैनिकों और साजो-सामान दोनों को खतरा होता है। उन्होंने आगे बताया कि इस बचाव अभियान में दो अलग-अलग ऑपरेशन शामिल थे।

ट्रंप ने और क्या लिखा?

ट्रंप ने आगे लिखा- ईरान में दूसरी 'रेड' पहली 'रेड' के बाद हुई, जिसमें हमने दिन-दहाड़े पायलट को बचाया, जो कि अपने आप में एक असामान्य बात है और इस दौरान हमने ईरान के ऊपर सात घंटे बिताए।

उन्होंने आगे कहा- यह सभी की बहादुरी और काबिलियत का एक 'अद्भुत' प्रदर्शन था। मैं सोमवार को दोपहर 1:00 बजे ओवल ऑफिस में सेना के अधिकारियों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा। ईश्वर हमारी महान सेना के योद्धाओं का भला करे।

ऑपरेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दे सकते हैं ट्रंप

उम्मीद है कि इस आगामी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिशन, उसके क्रियान्वयन और बचाए गए सैनिक की स्थिति के बारे में और अधिक जानकारी दी जाएगी।

इससे पहले दिन में, ट्रंप ने पुष्टि की थी कि सेना ने F-15 क्रू के दूसरे सदस्य को भी बचा लिया है, जो ईरान द्वारा विमान को मार गिराए जाने के बाद लापता हो गया था।

Updated on:
05 Apr 2026 08:30 pm
Published on:
05 Apr 2026 08:30 pm
Also Read
View All
US Iran Deal: डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान करना चाहता है अमेरिका से समझौता, लेकिन नहीं जानता कैसे बढ़े बात

हूती विद्रोहियों का रियाद पर हमला, क्या बेबस दिख रहा सऊदी अरब? Mecca Pact के साझीदार पाक और तुर्किये क्या कर रहे?

होर्मुज में सुपरटैंकर पर ईरान का हमला: नेविगेशन सिस्टम बंद करने पर IRGC की मिसाइल स्ट्राइक, 2 दिन में तीसरा जहाज निशाना

Houthi Attacks: सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमलों से बढ़ा तनाव, ट्रंप की हूतियों को सख्त चेतावनी; खाड़ी में मंडराया बड़ा संकट

‘हम कभी भी शुरुआती स्थिति में वापस नहीं जाएंगे’, अमेरिका से परमाणु मुद्दे पर बातचीत के लिए ईरान तैयार लेकिन शर्तें ज़रूरी