विदेश

Donald Trump: ‘वेनेजुएला जाकर लड़ूंगा राष्ट्रपति का चुनाव’, ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने मजाक-मजाक में कर दिया ऐलान

Donald Trump statements : अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैं जल्द ही स्पेनिश सीख लूंगा। इसमे ज्यादा ट्रंप समय नहीं लगेगा।
2 min read
Apr 07, 2026
Donald Trump Venezuela election, Trump Venezuela president bid, Trump joking press conference Venezuela,
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo-IANS)

Donald Trump News: ईरान युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे वेनेजुएला में काफी लोकप्रिय हैं और अमेरिका में अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद वहां राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर विचार कर सकते हैं। दरअसल, ट्रंप ने यह बात प्रेस कॉन्फ्रेंस में मज़ाक-मज़ाक में कही है।

सबसे ज्यादा वोट करूंगा हासिल- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला के लोग कहते हैं कि अगर मैं वहां राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ूं, तो मैं अब तक के सबसे ज्यादा वोट हासिल करूंगा। इसलिए जब मैं यहां का काम खत्म कर लूंगा, तो मैं वेनेजुएला जा सकता हूं।

‘जल्द सीख लूंगा स्पेनिश’

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैं जल्द ही स्पेनिश सीख लूंगा। इसमें ज्यादा समय नहीं लगेगा। मैं भाषा सीखने में अच्छा हूं, और मैं वेनेजुएला जाऊंगा। मैं राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ूंगा। लेकिन हम अभी के निर्वाचित राष्ट्रपति से बहुत खुश हैं।

हमारे लोग कर रहे अच्छा काम

उन्होंने कहा कि वेनेजुएला के साथ संघर्ष 45 मिनट में खत्म हो गया था और उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने वहां से करोड़ों बैरल तेल हासिल कर लिया है। ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला में हमारे अच्छे लोग काम कर रहे हैं। हमारे संबंध अच्छे हैं और हम वहां पहुंचते हैं। हमने करोड़ों बैरल तेल ले लिया है, जो अब ह्यूस्टन में रिफाइन करके इस्तेमाल में आ चुका है। 

बता दें कि वेनेजुएला वही देश है, जहां पर अमेरिकी सेना ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद डेल्सी रोड्रिगेज ने 3 जनवरी को मादुरो की गिरफ्तारी के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति का पद संभाल लिया।

यह पहली बार नहीं था जब ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने का विचार रखा था। पिछले महीने के अंत में कैबिनेट की बैठक में, उन्होंने कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के खिलाफ चुनाव लड़ने की संभावना जताई थी और इसे एक शानदार विकल्प भी बताया था।

ट्रंप ने ईरान को दी धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि ईरान को चल रहे युद्ध के बीच अगले दिन तक किसी समझौते पर पहुंचने की समय सीमा दी। 

Updated on:
07 Apr 2026 12:15 pm
Published on:
07 Apr 2026 12:15 pm
Also Read
View All
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने की भारत की तारीफ, बोले-‘भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है’

भारत को समझना है, तो आम लोगों की ट्रेन या बस में चढ़ जाएं’, PM मोदी के सामने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज का बयान

PM Modi New Zealand Visit: पीएम मोदी के न्यूजीलैंड दौरे से पहले बड़ा ऐलान, कीवी पीएम ने 57% निर्यात टैरिफ फ्री का किया वादा

PM Modi Address: मेलबर्न में उमड़े 30 हजार भारतीयों से मोदी ने कहा, हम चांद से साउथ पोल तक पहुंचे हैं

Ukraine Russia war latest: यूक्रेन का रूस पर बड़ा हमला; फ्रंटलाइन से 500 किमी दूर दो तेल डिपो को बनाया निशाना, जेलेंस्की का दावा