विदेश

तारिक रहमान को डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा पत्र, कर दी यह बड़ी मांग…

तारिक रहमान के बांग्लादेशी पीएम बनने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी उन्हें बधाई दी है। इसके साथ ही ट्रंप ने पत्र लिखकर रहमान से एक बड़ी मांग भी की है।
less than 1 minute read
Feb 20, 2026
Tarique Rahman and Donald Trump
Tarique Rahman and Donald Trump

बांग्लादेश (Bangladesh) के नए पीएम तारिक रहमान (Tarique Rahman) को चुनाव में जीत के बाद से दुनियाभर से बधाइयाँ मिल रही हैं। रहमान को बधाई देने वालों में भारत (India) के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के अलावा अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भी शामिल हैं। ट्रंप ने न सिर्फ रहमान को बधाई दी, बल्कि एक पत्र भी लिखा।

ट्रंप ने रहमान से की बड़ी मांग

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने नए बांग्लादेशी पीएम रहमान को पत्र लिखकर ऐतिहासिक चुनावी जीत पर अमेरिकी जनता की ओर से शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इसके साथ ही ट्रंप ने रहमान से बड़ी मांग भी कर दी। ट्रंप ने रहमान से अमेरिका-बांग्लादेश के बीच रक्षा समझौतों को पूरा करने के लिए निर्णायक कदम उठाने की मांग की। ट्रंप ने ऐसा इसलिए कहा जिससे बांग्लादेश की सेना को उच्च स्तरीय अमेरिकी हथियार मिल सकें और इन हथियारों की बिक्री से अमेरिकी कंपनियों की कमाई हो सके।

व्यापार संबंधों को बढ़ाने पर भी दिया जोर

ट्रंप ने अपने पत्र में दोनों देशों के बीच साझेदारी को पारस्परिक सम्मान और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में मुक्त और खुली व्यवस्था पर आधारित बताया। उन्होंने व्यापार संबंधों को बढ़ाने पर जोर देने के लिए 'रेसिप्रोकल ट्रेड एग्रीमेंट' के क्रियान्वयन पर जोर दिया, जो दोनों देशों के किसानों और श्रमिकों को लाभ पहुंचाएगा। ट्रंप ने अमेरिका और बांग्लादेश के बीच संबंधों को पहले से कहीं ज़्यादा मजबूत बनाने की भी इच्छा जताई।

Updated on:
20 Feb 2026 10:30 am
Published on:
20 Feb 2026 10:12 am