Sunita Williams: NASA ने सुनीता विलियम्स का अंतरिक्ष से वापस धरती पर लाने का मिशन लॉन्च कर दिया है। इस मिशन में सबसे अहम भागीदारी जिसकी होने वाली है वो हैं टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क की।
Sunita Williams: 4 महीने से अंतरिक्ष में फंसी भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स फरवरी महीने में धरती पर वापस आने वाली हैं। इसके लिए अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने अपना मिशन लॉन्च कर दिया है, जो सुनीता को धरती पर वापस लेकर आएगा। इस मिशन की खास बात ये है कि टेस्ला और स्पेसएक्स CEO एलन मस्क (Elon Musk) इस मिशन का सबसे अहम हिस्सा हैं। क्योंकि एलन मस्क की वजह से ही सुनीता इस धरती पर वापस आएंगी। सुनीता को लाने वाले इस मिशन को लेकर NASA और एलन मस्क ने क्या प्लान बनाया है, ये हम आपको बता रहे हैं।
दरसअल सुनीता को जो मिशन धरती पर वापस लाएगा वो एलन मस्क की स्पेस एक्स ने ही बनाया है, जिसे NASA ने लॉन्च कर दिया है। एलन मस्क की स्पेसएक्स का एक मिशन फ्लोरिडा के केप कैनावेरल से अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को वापस लाने के लिए बीते शनिवार को रवाना हो गया। मिशन में नासा के अंतरिक्ष यात्री निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव भी सवार हैं। नासा हर छह महीने में अंतरिक्ष स्टेशन पर चालक दल को बदलता है, सुनीता और विलियम्स को लाने के लिए स्पेसएक्स प्रक्षेपण से दो अंतरिक्ष यात्रियों को पहले ही वापस बुला लिया गया है।
रोटेशन के तहत नई लॉन्च की गई उड़ान फरवरी के अंत तक वापस आएगी। तब तक सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अंतरिक्ष में आठ महीने से ज्यादा का समय बिता चुके होंगे, हालांकि जब उन्होंने जून में बोइंग की पहली अंतरिक्ष यात्री उड़ान के लिए हस्ताक्षर किए थे, तब उन्हें केवल एक सप्ताह स्पेस स्टेशन में रहने की उम्मीद थी। बोइंग स्टारलाइनर में खराबी से दोनों स्पेस स्टेशन में फंसे रह गए। अब उन्हें 4 महीने से भी ज्यादा का समय हो गया है। फरवरी के अंत तक उनकी वापसी तय की गई है।
ये भी पढ़ें- ये भी पढ़ें- अंतरिक्ष में ज्यादा दिनों तक रुकने पर भुगतना पड़ सकता है खतरनाक अंजाम!