8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईरान के केशम द्वीप के पास दो बड़े धमाके, ईरान बोला- माइंस से टकराए दो तेल टैंकर हुए तबाह

ईरान के केशम द्वीप और जास्क बंदरगाह के पास धमाकों की आवाज़ सुनी गई। IRGC ने कहा, होर्मुज़ में दो तेल टैंकर बारूदी सुरंगों से टकराए। जानें पूरी खबर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pushpankar Piyush

•

Updated: 8 Nov 2026, 7:00 AM IST

Oil tanker explosion

होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराकर तेल के जहाज में लगी आग (File Photo)

ईरान के रणनीतिक तटीय इलाकों के पास एक के बाद एक दो बड़े धमाकों की आवाज सुनाई दी। ईरानी न्यूज एजेंसी ने बताया कि केशम द्वीप और जास्क बंदरगाह के पास रविवार तड़के दो धमाकों की आवाज सुनाई दी। अल जजीरा ने रविवार तड़के रिपोर्ट किया कि स्थानीय मीडिया ने इन आवाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी गतिविधियों से जोड़ा है।

केशम द्वीप के पास दो धमाके

ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम और सरकारी टेलीविज के मुताबिक केशम द्वीप पर दो अलग-अलग धमाके सुनाई दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) की नौसेना ने जानकारी दी है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पास दो तेल टैंकर समुद्री बारूदी सुरंगों से टकरा गए।

नेविगेशन सिस्टम बंद करके होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे थे जहाज

IRGC ने कहा कि दोनों तेल टैंकर अपना नेविगेशन सिस्टम बंद करके जलडमरूमध्य के एक असुरक्षित रास्ते से गुजर रहे थे। तभी तेल टैंकर समुद्र में बिछाए गए बारूदी माइंस से टकरा गए। जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ और समुद्री सुरंगों के टकराने के बाद वह रुक गए।

अमेरिका ने भी एक व्यापारिक जहाज को बनाया निशाना

इधर, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) बलों ने सटीक हवाई हमलों के जरिए ओमान की खाड़ी में एक व्यावसायिक मालवाहक जहाज को निष्क्रिय कर दिया। अमेरिकी सेना ने आधिकारिक बयान में पुष्टि की कि जहाज के चालक दल ने बार-बार दी गई चेतावनियों को नजरअंदाज किया और ईरान के खिलाफ लागू सक्रिय नौसैनिक नाकेबंदी को तोड़ने की कोशिश की।

शनिवार को जारी CENTCOM ने बताया कि एक अमेरिकी सैन्य विमान ने सेंट किट्स के झंडे वाले जहाज M/V हुदा के पिछले हिस्से को सटीक निशाने वाले हथियारों से निशाना बनाया, ताकि वह चलने लायक न रहे। सेंटकॉम ने यह भी बताया कि व्यापारिक जहाज के असैन्य चालक दल को सीधे निर्देश दिए गए कि जान का नुकसान टालने के लिए वे निशाना बनाए जाने वाले हिस्सों को खाली कर दें।