विदेश

एलन मस्क बने ट्विटर पर सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति, बराक ओबामा को छोड़ा पीछे

Elon Musk - Most Followed Person On Twitter: ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। एलन ट्विटर पर सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति बन गए हैं।

2 min read
elon_musk_surpasses_barack_obama_in_twitter_followers_1.jpg

ट्विटर (Twitter) को दुनियाभर में सबसे ज़्यादा पॉपुलर और इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक माना जाता है। बड़ी तादाद में दुनियाभर के लोग ट्विटर इस्तेमाल करते हैं और इसे पसंद भी करते हैं। इतना ही नहीं, ट्विटर को काफी प्रभावशाली भी माना जाता है। ट्विटर की इन्हीं खूबियों को देखते हुए एलन मस्क (Elon Musk) ने 27 अक्टूबर, 2022 को ट्विटर खरीद लिया था। ट्विटर को खरीदने के लिए एलन को 44 बिलियन डॉलर्स की भारी राशि चुकानी पड़ी थी। ट्विटर का टेकओवर करते ही एलन की प्लेटफॉर्म पर एक्टिविटी भी बढ़ गई। हाल ही में एलन ने ट्विटर पर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।


Elon Musk बने Twitter पर सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति

हाल ही में एलन ट्विटर पर सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति बन गए हैं। ट्विटर का टेकओवर करने के बाद से एलन के फॉलोअर्स तेज़ी से बढ़े। एलन ने जब ट्विटर खरीदा था, तब उनके इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर करीब 110 मिलियन (करीब 11 करोड़) फॉलोअर्स थे। 5 महीने में ही एलन के ट्विटर फॉलोअर्स तेज़ी से बढ़ गए और इस समय उनके ट्विटर पर 133.2 मिलियन (13.32 करोड़) ट्विटर फॉलोअर्स होए गए हैं।


यह भी पढ़ें- Twitter पर वर्ल्डवाइड लॉन्च हुआ नया फीचर, बिज़नेस ऑर्गेनाइजेशन्स के लिए हो सकता है बेहद काम का साबित

बराक ओबामा को छोड़ा पीछे


एलन से पहले अमरीका (United States of America) के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ट्विटर पर सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति थे। उनके इस समय ट्विटर पर 133 मिलियन (करीब 13.3 करोड़) फॉलोअर्स हैं। पर हाल ही में एलन ने ओबामा को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है।

बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

एलन ने ट्विटर पर सबसे ज़्यादा फॉलोअर्स होते ही इस बात का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना लिया है। इससे पहले 2020 से यह रिकॉर्ड ओबामा के ही नाम था।

Published on:
01 Apr 2023 12:08 pm