ट्विटर (Twitter) दुनिया में सबसे ज़्यादा पॉपुलर और इस्तेमाल होने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक है। दुनियाभर में बड़ी तादाद में लोग ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं, एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के तौर पर ट्विटर काफी प्रभावी भी है। ट्विटर के इसी प्रभाव को देखते हुए इसे 5 महीने पहले एलन मस्क (Elon Musk) ने खरीद लिया था। एलन के ट्विटर को खरीदने के बाद से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में बदलावों का सिलसिला शुरू कर दिया था, जो अभी भी जारी है। एलन की लीडरशिप में अब तक ट्विटर में कई नए फीचर्स लॉन्च किए जा चुके हैं। आज ही ट्विटर पर एक और नया फीचर लॉन्च किया गया है।