11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MT Jalveer: जिस विदेशी जहाज पर सवार थे 20 भारतीय, उस पर अमेरिका ने क्यों किया हमला, खुद बताई वजह

ओमान की खाड़ी में 20 भारतीय नाविकों को लेकर जा रहे तेल टैंकर MT जलवीर पर American सेना ने दो हेलफायर मिसाइलें दागीं। अमेरिका ने कार्रवाई को सही ठहराते हुए कहा कि जहाज उसके निर्देशों का पालन नहीं कर रहा था।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ankit Sai

Jun 11, 2026

MT Jalveer

US Missile Attack: अमेरिका ने की हमले की पुष्टि (फोटो-X/ ANI)

US Missile Attack MT Jalveer: ओमान की खाड़ी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 20 भारतीय नाविकों को लेकर जा रहे तेल टैंकर एमटी जलवीर पर अमेरिकी सेना (US Army) ने दो हेलफायर मिसाइलें दाग दीं। अमेरिका का आरोप है कि जहाज ईरानी तेल की ढुलाई कर रहा था और निर्देशों का पालन नहीं कर रहा था। हमले के बाद जहाज में आग लग गई। हमले के बाद अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बयान जारी कर हमले की वजह बताई है।

अमेरिका ने कार्रवाई को बताया सही

अमेरिका अपनी इस कार्रवाई को जायज ठहरा रहा है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बयान जारी कर हमले की वजह बताई है।अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि अमेरिका ने गिनी-बिसाऊ के झंडे वाले M/T जलवीर जहाज के खिलाफ कार्रवाई की, जब वह ओमान की खाड़ी से ईरान का तेल ले जाने की कोशिश कर रहा था। अमेरिकी सेना के निर्देशों को बार-बार न मानने पर, अमेरिका ने जहाज के इंजन पर दो हेलफायर मिसाइलें दागीं।

13 अप्रैल को नाकेबंदी शुरू होने के बाद से, CENTCOM की सेनाओं ने नियमों का पालन न करने वाले 9 जहाजों को बेकार कर दिया है, नियमों का पालन करने वाले 135 जहाजों का रास्ता बदल दिया है, और मानवीय सहायता ले जा रहे 42 जहाजों को गुजरने दिया है।

एक हफ्ते में अमेरिका का एक तीसरा बड़ा हमला

ओमान की खाड़ी में इस हफ्ते अमेरिकी सेना द्वारा हमला किया गया यह तीसरा कमर्शियल जहाज है। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को पलाऊ के झंडे वाले जहाजों 'एमटी मैरीवेक्स' और 'एमटी सेटेबेलो' को भी अमेरिकी सेना ने निशाना बनाया था। इन पर भी ईरानी तेल परिवहन का आरोप था।

जहाज नियमों का पालन नहीं कर रहा था- रणधीर

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि ये हमले वहां तैनात अमेरिकी नौसेना ने किया है। हमारे बयानों में भी साफ किया गया है कि इन घटनाओं में शामिल तीनों जहाज विदेशी झंडे वाले हैं। मुझे यह भी पता है कि उनमें से दो जहाजों पर प्रतिबंध लगे हैं। एक जहाज नियमों का पालन न करने वाले जहाजों की श्रेणी में आता है।

20 भारतीयों की सुरक्षित वापसी प्रक्रिया

इस घटना पर भारत के जलमार्ग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मुकेश मंगल ने कहा कि 11 जून को, 20 भारतीय नाविकों वाला जहाज MT जलवीर ओमान के शिनास बंदरगाह के पास समुद्री सुरक्षा से जुड़ी एक घटना में शामिल था। सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। उन्हें शिनास बंदरगाह पर लाने का काम शुरू हो गया है। 6 और क्रू सदस्यों को वहां लाया जाना है।