
डोनाल्ड ट्रंप (Photo - Video screenshot)
अमेरिका (United States of America) ने ईरान (Iran) पर लगातार 13 रात हमले किए, जिसके जवाब में ईरानी सेना ने भी मिडिल ईस्ट में अमेरिका के सहयोगी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ अपनी सैंन्य कार्रवाई रोक दी है। ट्रंप एक बार फिर कूटनीति और बातचीत पर जोर दे रहे हैं। अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोनों देशों के बीच बातचीत पर बड़ी बात कह दी है।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत चल रही है, जो मध्यस्थों के ज़रिए हो रही है। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान ने अपने प्रतिनिधियों के ज़रिए और सीधे तौर पर अमेरिका के साथ मीटिंग करने की गुज़ारिश की थी, और दोनों देशों के बीच मीटिंग हो रही है। ट्रंप का यह भी कहना है कि दोनों देशों के बीच काफी अच्छी बातचीत चल रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने पत्रकारों को बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच अच्छी बातचीत होने से इस बात की उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच कुछ अच्छा हो सकता है।
ट्रंप ने पत्रकारों से यह भी कहा कि अगर अमेरिका की स्थिति खराब होती, तो ईरान मीटिंग की गुज़ारिश नहीं करता। उनके मीटिंग करने की एकमात्र वजह यह है कि अमेरिका ने ईरान पर बहुत ज़ोरदार हमले किए हैं, जिससे ईरान पर दबाव बना है। इससे पहले ट्रंप ने यह भी बताया कि अमेरिका के पास पर्याप्त मात्रा में हथियार और गोला-बारूद हैं और पैट्रियट डिफेंस सिस्टम समेत कई हथियारों का प्रोडक्शन चल रहा है।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही ईरान के सामने अमेरिका की तरफ से एक बार फिर अस्थायी सीज़फायर का प्रस्ताव पेश किया गया है। इसके साथ ही अमेरिका एक बार फिर ईरान के साथ शांति समझौते को भी लागू करना चाहता है। अगर ऐसा हुआ और दोनों देशों के बीच सीज़फायर फिर से लागू हो गया, तो मिडिल ईस्ट के हालात में सुधार हो सकता है।
Updated on:
29 Jul 2026 05:21 am
Published on:
27 Jul 2026 10:59 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
