विदेश

“भारत उभरती हुई महाशक्ति…उसे रूस-चीन जैसा न माने”, फिनलैंड के राष्ट्रपति स्टब ने तारीफ के बांधे पुल

फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्ज़ेंडर स्टब ने भारत की तारीफ के पुल बांध दिए। क्या कहा फिनलैंड के राष्ट्रपति ने? आइए जानते हैं।
less than 1 minute read
Sep 24, 2025
Alexander Stubb
Alexander Stubb (Photo - Washington Post)

दुनियाभर के कई देशों के लीडर्स अक्सर ही भारत (India) की तारीफ करते हैं। अब फ़िनलैंड (Finland) के राष्ट्रपति एलेक्ज़ेंडर स्टब (Alexander Stubb) ने भी भारत की तारीफ के पुल बांध दिए हैं। स्टब ने हाल ही में भारत के बारे में बात करते हुए भारत को उभरती हुई महाशक्ति बताया है। फिनलैंड के राष्ट्रपति ने कहा कि भारत का दुनियाभर में प्रभाव तेज़ी से बढ़ रहा है। स्टब ने भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों, आर्थिक प्रगति और वैश्विक मंच पर बढ़ती भूमिका की जमकर तारीफ की।

"भारत को रूस-चीन जैसा न माने"

स्टब ने आगे कहा कि भारत को रूस और चीन जैसा नहीं मानना चाहिए। फिनलैंड के राष्ट्रपति के अनुसार भारत को इन दोनों देशों की श्रेणी में नहीं रखना चाहिए।

पश्चिमी देशों को भारत से संबंध करने चाहिए मज़बूत

स्टब ने कहा कि पश्चिमी देशों को भारत से अपने संबंध मज़बूत करने चाहिए। पश्चिमी देशों के भारत के साथ काम करने में पश्चिमी देशों को फायदा होगा।

रूस-यूक्रेन के बीच शांति में भारत निभा सकता है अहम भूमिका

स्टब ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले ही भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध (Russia-Ukraine War) की वजह से यूक्रेन के हालात पर बात की है। फिनलैंड के राष्ट्रपति के अनुसार भारत का इसमें भू-राजनैतिक हित है, इसलिए भारत को शांति प्रयासों में शामिल करना होगा। भारत, रूस और यूक्रेन के बीच शांति में अहम भूमिका निभा सकता है।

Updated on:
24 Sept 2025 04:58 pm
Published on:
24 Sept 2025 04:52 pm