विदेश

बलूचिस्तान में बस पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, 3 लोगों की मौत और 7 घायल

Balochistan Bus Attack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक बार फिर बस पर हमले का मामला सामने आया है। इस हमले में 3 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
less than 1 minute read
Jul 17, 2025
Attack on a passenger bus in Balochistan
Attack on a passenger bus in Balochistan (Photo - Video screenshot)

पाकिस्तान (Pakistan) के बलूचिस्तान (Balochistan) प्रांत में स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन ही प्रांत में कहीं न कहीं आपराधिक घटनाओं के मामले सामने आते रहते हैं। कुछ दिन पहले एक बस से 9 यात्रियों को किडनैप करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया था। अब बलूचिस्तान में एक और बस को निशाना बनाया गया है। कराची (Karachi) से क्वेटा (Quetta) जा रही यात्रियों से भरी एक बस पर बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। यह हमला बुधवार को कलात (Kalat) शहर में एक चेकपोस्ट के पास हुई।

3 यात्रियों की मौत

बलूचिस्तान के कलात में यात्रियों से भरी बस पर गोलीबारी में 3 यात्रियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मरने वाले तीनों यात्री कव्वाली गायक थे और कराची से क्वेटा, एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे।

7 यात्री घायल

बस पर हुए इस हमले में 7 यात्री घायल भी हो गए हैं। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।


किसने किया बस पर हमला?

जानकारी के अनुसार कराची से क्वेटा जा रही बस पर कलात में बलूच लिबरेशन आर्मी - बीएलए के विद्रोहियों ने हमला किया। बीएलए ने इस हमले की ज़िम्मेदारी भी ली।


बलूचिस्तान में हिंसा थमने का नहीं ले रही नाम

बलूचिस्तान में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रांत में सिर्फ बीएलए ही नहीं, अन्य कई विद्रोही संगठन भी सक्रिय हैं, जो अक्सर ही इस तरह के हमलों को अंजाम देते हैं। इतना ही नहीं, पाकिस्तानी सेना के द्वारा बलूचिस्तान के निवासियों को किडनैप करने और उनका मर्डर करने के मामले भी अक्सर ही देखने को मिलते हैं।

Updated on:
17 Jul 2025 09:49 am
Published on:
17 Jul 2025 09:41 am