विदेश

मोरक्को में अचानक आई बाढ़ ने मचाई तबाही, 21 लोगों की हुई मौत और 32 घायल

Morocco Flash floods: मोरक्को में अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है। इस वजह से अब तक 21 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।

2 min read
Dec 15, 2025
Flash floods in Morocco (Photo - Washington Post)

दुनियाभर में कई देश इस समय मौसम की मार झेल रहे हैं। कई देशों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला अभी भी बना हुआ है, जो लोगों की परेशानी की वजह बनी हुई है। इन देशों में मोरक्को भी शामिल है। मोरक्को (Morocco) के तटीय प्रांत साफी (Safi) के साफी शहर में में रविवार को अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। रबात (Rabat) से करीब 330 किलोमीटर दक्षिण में स्थित इस प्रांत के पुराने शहर में लगातार एक घंटे की मूसलाधार बारिश ने हाहाकार मचा दिया।

ये भी पढ़ें

इंडोनेशिया में बाढ़-लैंडस्लाइड्स से मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 1,000

मूसलाधार बारिश से आई बाढ़

करीब एक घंटे की मूसलाधार बारिश की वजह से साफी में अचानक बाढ़ आ गई। कई घरों और दुकानों में इस बाढ़ की वजह से पानी भर गया। नदियाँ उफान पर आ गईं, जिससे कारें बह गईं और कई सड़कों पर गड्ढे हो गए।

21 लोगों की मौत

साफी में अचानक आई बाढ़ की वजह से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसकी जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी। उनके अनुसार ज़्यादातर लोगों की मौत बाढ़ में डूबने से हुई।

32 लोग घायल

बाढ़ की वजह से 32 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इनमें से कई लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और कई अभी भी अस्पताल में ही हैं। हालांकि उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

7 साल बाद हुई ऐसी मूसलाधार बारिश

साफी में 7 साल बाद ऐसी मूसलाधार बारिश हुई। पिछले 7 सालों से साफी में सूखा पड़ रहा था, जिससे नदियों का जलस्तर भी काफी कम हो गया था। इस वजह से अचानक आई बाढ़ से नदियों का जलस्तर बढ़ गया। इस बाढ़ की वजह से साफी के साथ ही आसपास के इलाकों में बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा, जिसमें सड़कें और पुल शामिल हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में और बारिश हो सकती है, जिससे स्थिति बिगड़ने का खतरा है।

ये भी पढ़ें

गाज़ा में युद्ध के बाद सर्दी में बायरन तूफान का कहर, 16 लोगों की हुई मौत

Also Read
View All

अगली खबर